{"_id":"27843af3951645df99219099f4782113","slug":"badminton-comp-sep-1-matches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक रहे पहले दिन के क्वालीफाइंग मुकाबले ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
रोमांचक रहे पहले दिन के क्वालीफाइंग मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Tue, 02 Sep 2014 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी रणबीर सिंह मेमोरियल 28वीं सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का सोमवार को रोहतक में आगाज हुआ।
अंडर-13 और अंडर-15 आयु वर्ग में पहले दिन हुए क्वालीफाइंग मुकाबले में दो केंद्र शासित प्रदेशों व 29 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को पहले दिन एमडीयू जिमनेजियम हाल और छोटूराम स्टेडियम में कुल 226 मुकाबले हुए।
खिलाड़ियों में मुख्य मुकाबले में शामिल होने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों को जबरदस्त टक्कर दी। जिससे क्वालीफाइंग मैच रोमांचक हो गए। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से कराई जा रही चैंपियनशिप में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग भाग ले रहे हैं। क्वालीफाइंग मैचों के लिए कुल 407 रजिस्ट्रेशन हुए।
मुख्य मुकाबले के लिए 336 खिलाड़ी राज्यों से चयनित
मुख्य मुकाबले में शामिल होने के लिए गर्ल्स और ब्वायज सिंगल और डबल्स के लिए दो केंद्र शासित प्रदेशों व 29 राज्यों से 336 खिलाड़ी पहले से ही चयनित होकर आ रहे हैं। इनमें अंडर-13 आयु वर्ग सिंगल्स ब्वॉयज व गर्ल्स में 56-56 , अंडर 13 डब्ल्स ब्वॉयज व गर्ल्स में 28-28 खलाड़ी चयनित हैं। इसी प्रकार अंडर-15 आयु वर्ग सिंगल्स ब्वॉयज व गर्ल्स में 56-56 और डबल्स में 28-28 खिलाड़ी चयनित हैं।
विज्ञापन
क्वालीफाइंग में लिए जायेंगे 44 खिलाड़ी
क्वालीफाइंग मुकाबले में कुल 44 खिलाड़ियों का चयन होगा। जो मुख्य मुकाबले में शामिल होंगे। मुख्य मुकाबले में शामिल होेने के लिए खिलाड़ी पूरी ताकत लगा रहे है। जिससे क्वालीफाइंग मैच भी रोमांचक हो रहा है। क्वालीफाइंग मैच अंडर-13 आयु वर्ग सिंगल्स ब्वॉयज में 8 खिलाड़ी चयनित होंगे। तो अंडर 13 आयु वर्ग सिंगल गर्ल्स में 8, अंडर 13 आयु वर्ग ब्वॉयज डबल्स में 4, अंडर 13 आयु वर्ग गर्ल्स डबल्स में 4 खिलाड़ी चयनित किए जाने हैं। अंडर 15 आयु वर्ग सिंगल्स ब्वॉयज में 8 खिलाड़ी। अंडर 15 आयु वर्ग सिंगल गर्ल्स में 8, अंडर 15 आयु वर्ग ब्वॉयज डबल्स में 4, अंडर 15 गर्ल्स डबल्स में 4 खिलाड़ी चयनित होंगे। इनको मुख्य मुकाबले में जगह बनाने के लिए कुल 3 मैच जीतने होंगे। पहले दिन हुए मुकाबले में अधिकतर खिलाड़ियों को 2 मुकाबले खेलने का मौका मिला। तीसरा मुकाबला मंगलवार को होगा।
क्वालीफाइंग मैच के कुल 226 मुकाबले हुए हैं। इसमें अधिकतर खिलाड़ियों को दो दो मैच खेलने का मौका मिला। विजेता खिलाड़ी मंगलवार को तीसरा मैच खेलेंगे। उसमें विजेता का चयन मुख्य मुकाबले के लिए होगा।
गौरव खन्ना, मुख्य निर्णायक।
मुख्य मुकाबला 4 सिंतबर से होना है। फाइनल मैच व समापन 7 को होगा। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा होंगे।
मुख्य मुकाबले के राज्यों से चयनित अधिकतर प्रतिभागी 3 को रोहतक पहुंच रहे हैं।
अजय सिंघानिया, सचिव हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन।