फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Assaulted by guards at ATM

एटीएम पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से मारपीट

Mon, 28 Apr 2014 01:01 AM IST
Jhajjar
Jhajjar Updated Mon, 28 Apr 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन

थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत लगे एसबीआई के दो एटीएम पर रात के समय तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर दी। जब इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों द्वारा पुलिस को दी गई तो पुलिस के आने से पहले ही मौका पाकर बाइक सवार युवक भाग निकले। उक्त युवकों की मंशा क्या थी इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सुरक्षा कर्मियों की शिकायत के आधार पर इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन

शहर के मेन बाजार व हाईवे पर तहसील के सामने लगे एसबीआई के एटीएम पर रात के समय एक पल्सर बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे।
 उक्त युवकों ने पहले एक सुरक्षाकर्मी संदीप के साथ कहासुनी करते हुए मारपीट की और बाद में वे दूसरे स्थान पर निकल गए। उक्त युवकों ने एक अन्य एटीएम पर कार्यरत सुरक्षाकर्मी जसोरखेड़ी निवासी संदीप के साथ भी हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसको लेकर जब सुरक्षा कर्मी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। देर रात एटीएम पर आकर सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करने की घटना से प्रतीत होता है कि उक्त युवकों की मंशा साफ नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि वे एटीएम को अपना निशाना बनाना चाहते थे।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि रात के समय पुलिस गश्त भी जारी रहती है।
 मगर जैसे ही पुलिसकर्मियों को एटीएम पर कार्यरत सुरक्षाकर्मियों के साथ बाइक सवार युवकों द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना मिली तो वे पुलिस के आने की भनक पाक पहले ही भाग गए। उन्होंने बताया कि रात के समय वाहनों पर घूमने-फिरने वालों की गहनता से जांच पड़ताल की जाएगी। साथ में वह कहां से और किससे मिलकर आया है इसको लेकर भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed