फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   apple iphone seven big features

एप्पल आईफोन के सात साल और सात अनोखे कमाल

Tue, 14 Jan 2014 07:44 AM IST
Updated Tue, 14 Jan 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
apple iphone seven big features
एक तरफ बाजार में कीपैड वाले फोन की होड़ लगी थी तो दूसरी ओर स्टायलस के साथ टच स्क्रीन फोन अपनी उपलब्धी दर्ज करा रहे थे। परंतु इस भीड़ से हटकर एक और भी शक्स था जो तकनीक को पूरी तरह से बदलने की ठान चुका था। वह महान व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि एप्पल आईफोन के जनक स्टीव जॉब्स थे।
विज्ञापन


9 जनवरी 2007 को उन्होंने इस बात को एप्पल आईफोन को लांच कर साबित भी कर दिया। उन्होंने विश्व को एक ऐसे फोन का दर्शन कराया जो तकनीक के मामले में उस वक्त उपलब्ध लगभग सभी फोन को पीछे छोड़ने का दम रखता था।
विज्ञापन


एप्पल आईफोन का शुरू हुआ यह सफर आज तक रूका नहीं। आईफोन अपने सात साल पूरे कर चुका है। आईफोन के 7वें जन्मदिन पर हम उसकी सात उपलब्धियों के बारे में जानेंगे जिसने मोबाइल तकनीक के इतिहास में नई इबारत लिख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उंगलियों के अहसास से चला मोबाइल

apple iphone seven big features

टच स्क्रीन- एप्पल आईफोन से पहले टच स्क्रीन फोन में रजिस्टिव स्क्रीन का उपयोग होता था लेकिन कंपनी ने कपैसिटिव टच से लोगों को रू-ब-रू कराया। स्टायलस से हटकर उंगलियों से फोन का उपयोग बेहद ही आसान हो गया। इसके बाद लगभग सभी कंपनियों ने कपैसिटिव टच आधारित फोन को ऊतारा।

स्टायलस को किया बाय-बाय

apple iphone seven big features
एप्पल आईफोन से पहले टच स्क्रीन फोन स्टायलस के साथ आते थे लेकिन इसके बाद तो समझो स्टायलस फोन से गायब ही हो गया। फोन से स्टायलस खत्म करने में आईफोन का बहुत बड़ा योगदान है। हालांकि स्टायलस फिर से कुछ फोन चलन में आया लेकिन उपयोग बदल गया है।

जूम का असली मजा

apple iphone seven big features

एप्पल आईफोन में पहली बार पिंच टू जूम फीचर को पेश किया गया था। इससे वॉल्यूम रॉकर या टच स्क्रीन पर फोटो के साथ टच जूम बटन दिया होता था। परंतु कंपनी ने पिंच टू जूम फीचर को पेश किया। जहां वेब पेज और फोटोग्राफ को पिंच बड़ा कर सकते हैं।

मिला मल्टीटच स्क्रीन

apple iphone seven big features

टच फोन का उपयोग स्टायलस से होता था या फिर फिंगर से भी एक बार में एक जगह पर ही टच कर सकते थे लेकिन आईफोन ने मल्टीटच लोगों को दिया। इससे फोन में टाइपिंग से लेकर कई फीचर के उपयोग को आसान बना दिया।

रे‌टीना डिस्‍प्ले

apple iphone seven big features

एप्पल ने आईफोन में साफ व स्पष्ट डिस्‍प्ले के लिए पहली बार रेटीना डिस्‍प्ले तकनीक का उपयोग किया था। एप्पल ने एक नया मानक बनाया है, इस मानक के अनुसार स्क्रीन के पिक्सल का घनत्व इतना बढ़ाया जाता है कि देखने की सामान्य दूरी से मनुष्य की आंखें उन पिक्सल को अलग अलग नहीं देख पाती हैं।

स्टीव जॉब्स के अनुसार यदि आप किसी डिस्प्ले को 10 से 12 इंच की दूरी पर रखते हैं तो यह 300 पीपीआई के आसपास बैठता है।

एप्लिकेशंस का सैलाब

apple iphone seven big features

ताज्जुब की बात है कि पहले आईफोन में किसी भी बाहरी एप्लिकेशन का उपयोग नहीं किया जा सकता था। सिर्फ वेब एप्लिकेशन ही उपयोग किया जा सकता था। परंतु बाद में कंपनी ने आईट्यून स्टोर बनाया और यहां से एप्लिकेशन की दौड़ शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed