{"_id":"bbb1added151ae305ded4e04c46f16e2","slug":"akhilesh-in-trouble-hindi-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसोपेश में अखिलेश","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
पसोपेश में अखिलेश
आशुतोष चतुर्वेदी/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Dec 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसोपेश में अखिलेश
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 दिसंबर को नेशनल हाइवे 24 यानी एनएच 24 के चौड़ीकरण के कार्य के उदघाटन कार्यक्रम के लिए नोएडा आ रहे हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पसोपेश में हैं। दरअसल प्रोटोकॉल है कि राज्य में अगर किसी आधिकारिक कार्यक्रम में पीएम आएं तो उन्हें रिसीव करने मुख्यमंत्री और राज्यपाल जाते हैं। यूपी में माना जाता है कि जो मुख्यमंत्री नोएडा गया तो वह सत्ता से गया। यही वजह है कि मुख्यमंत्री अखिलेश अभी तक एक बार भी नोएडा नहीं आए हैं। सड़क की दूसरी ओर बसे गाजियाबाद की उन्होंने कई यात्राएँ की हैं लेकिन उन्होंने नोएडा का एक बार भी रुख नहीं किया है। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर वह पसोपेश में हैं कि जाएं कि न जाएं।
वीके सिंह बनाम महेश शर्मा
नेशनल हाइवे 24 दिल्ली को लखनऊ से जोड़ता है और यह गाजियाबाद, हापुड़ होकर मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ तक जाता है। इसमें गाजियाबाद हापुड़ विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का संसदीय क्षेत्र है जबकि नोएडा जो सड़क के दूसरी ओर है, पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा का संसदीय क्षेत्र है। कार्यक्रम महेश शर्मा के संसदीय क्षेत्र में हो रहा है जबकि यह रास्ता गाजियाबाद-हापुड़ होकर गुजरता है। एनएच 24 के एक तरफ गाजियाबाद है तो दूसरी ओर नोएडा। बताते हैं कि वीके सिंह प्रयास कर रहे हैं कि यह कार्यक्रम नोएडा में न होकर गाजियाबाद में हो और अगर नोएडा में एनएच का कार्यक्रम हो तो गाजियाबाद में मेरठ-लखनऊ एक्सप्रेस का उदघाटन हो। देखते हैं कि उदघाटन की मिट्टी किस तरफ डलती है।
विज्ञापन
जेटली से आजाद की खुन्नस
वित्त मंत्री अरुण जेटली और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आपस में जूझ रहे हैं। लेकिन अरुण जेटली को सबसे बड़ी समस्या पार्टी के अपने ही साथी कीर्ति आजाद से आ रही है। कीर्ति आजाद ने जेटली के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। संसद में वे कांग्रेस सदस्यों को सलाह देते दिखे कि हल्ला मचाने के बजाए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई की जांच की मांग करें। डीडीसीए से जेटली का प्रभुत्व रहा है और उन्होंने एक समय कीर्ति आजाद को इससे बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन बताते हैं कि सबसे बड़ा पेच यह है कि कीर्ति आजाद के दोनों बेटों सूर्या और सोम्य आजाद दिल्ली से क्रिकेट खेलते हैं लेकिन जेटली के करीबी उनकी राह का रोड़ा बन गए थे और इस दौरान जेटली ने कीर्ति आजाद का अनुरोध सुना अनसुना कर दिया था और कोई मदद नहीं की थी।
विज्ञापन