फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   admin alert police

त्यौहार में पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट

Sun, 05 Oct 2014 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sun, 05 Oct 2014 02:39 AM IST
विज्ञापन
त्यौहारी सीजन और चुनावी माहौल को देखते हुए आईजी ने शहर पुलिस को बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश पर रेंज पुलिस से पुख्ता इंतजामों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


कई दिन पहले जारी किए गए आदेश पर आईजी अनिल राव ने शहर के तंग इलाकों, रेलवे रोड और किला रोड बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ाने के आदेश दिए थे।

साथ ही संदिग्ध होने के शक पर उस व्यक्ति की तलाशी, पटाखा फैक्टरियों व गोदामों की जांच पड़ताल के आदेश दिए थे। आई जी अनिल राव ने त्योहारों को लेकर रेंज पुलिस द्वारा किए पुख्ता इंतजामों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


आईजी अनिल राव ने शहर के बाजार में त्योहार के सीजन को देखते हुए पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के बाद अब पुलिस शहर के भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में तैनात हैं। कोई शरारती तत्व चुनावी माहौल न बिगाड़ दे इसी को ध्यान में रखते हुए भी शहर के मुख्य चौराहों पर आईटीबीपी के जवान तैनात कर शहर की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने ये दिए मुख्य निर्देश
आईजी ने कहा है कि शहर में विशेष तौर पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरस्थ करने पर जोर दिया जाए। रेलवे रोड पर ज्वैलर्स शॉप को लेकर पुलिस को सतर्कता बरतने को कहा गया है। संबंधित क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक व थाना प्रभारी ज्वैलर्स शॉप पर जाकर देखेगें कि सीसीटीवी कैमरे व आपातकालीन अलार्म लगाया गया है या नहीं। इसके अलावा मोटरसाइकिल सवारों की जांच के अलावा थानों में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए और निर्धारित स्थानों के अलावा भी नाकेबंदी की जाए। क्षेत्र की पटाखा फैक्टरी व गोदामों की जांच के लिए उपायुक्त से पत्र व्यवहार कर एसडीएम के साथ संयुक्त रुप से जांच पड़ताल करें।


सूचना मिलते ही पहुंचेगी पुलिस पीसीआर व राइडर
त्योहारी सीजन और चुनावी माहौल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को लेकर कहीं से भी सूचना आने पर पीसीआर व राइडर तुरंत मौके पर पहुंचेगी। पुलिस अधीक्षक ने खास तौर पर पीसीआर व राइडर पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। साथ ही कोई बड़ी घटना होने पर उससे निपटने के लिए अतिरिक्त रिजर्व फोर्स पुलिस लाइन में चौबीस घंटे अलर्ट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed