{"_id":"566f0e39aa4b99226b7cccb75dc6a6d6","slug":"accident-kid-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में खेल रहे ढाई साल के मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
गली में खेल रहे ढाई साल के मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Mon, 20 Oct 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भालौठ में एक ट्रैैक्टर चालक की लापरवाही ने ढाई साल के मासूम की जान ले ली।
ट्रैक्टर चालक भी भालौठ का रहने वाला है। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बच्चे के पिता कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका ढाई वर्ष का बेटा सोहम शनिवार सुबह अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही वेदपाल गली से तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए गुजर रहा था। तेज गति से ट्रैक्टर चलाने की उसकी लापरवाही से सोहम ट्रैक्टर के नीचे आ गया। ट्रैक्टर के नीचे आने से सोहम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन सोहम को पीजीआई के लिए लेकर रवाना हुए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद कृष्ण ने सदर थाना पुलिस में वेदपाल के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वेदपाल अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।