फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   accident kid died

गली में खेल रहे ढाई साल के मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला

Mon, 20 Oct 2014 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Mon, 20 Oct 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
गांव भालौठ में एक ट्रैैक्टर चालक की लापरवाही ने ढाई साल के मासूम की जान ले ली।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक भी भालौठ का रहने वाला है। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चे के पिता कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका ढाई वर्ष का बेटा सोहम शनिवार सुबह अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही वेदपाल गली से तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए गुजर रहा था। तेज गति से ट्रैक्टर चलाने की उसकी लापरवाही से सोहम ट्रैक्टर के नीचे आ गया। ट्रैक्टर के नीचे आने से सोहम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन सोहम को पीजीआई के लिए लेकर रवाना हुए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद कृष्ण ने सदर थाना पुलिस में वेदपाल के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वेदपाल अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed