फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Abandon the Taliban

बेखौफ तालिबान

Tue, 10 Jun 2014 08:28 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jun 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
Abandon the Taliban

पाकिस्तान के वाणिज्यिक शहर कराची के अति व्यस्त हवाई अड्डे पर तालिबान के हमले इसी बात की तस्दीक करते हैं कि हमारा पड़ोसी मुल्क आतंकवाद से किस तरह जूझ रहा है। हैरानी की बात है कि लगातार दो दिन तक तालिबान के आतंकी सुरक्षा घेरे को तोड़ कर अपने मंसूबों को अंजाम देने में सफल हुए हैं। इससे वहां सुरक्षा की खामियों के साथ ही लोकतांत्रिक सरकार की बेबसी भी उजागर होती है।

विज्ञापन


कराची हवाई अड्डे पर सोमवार तड़के हुए हमले के बाद मारे गए तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों के पास से जो चीजें बरामद हुईं, उससे तो लगता है कि वे वहां बड़ी साजिश के तहत आए थे और संभवतः विमान का अपहरण भी करना चाहते थे।
विज्ञापन


दरअसल तालिबान अफगानिस्तान से सटे वजीरिस्तान के कबायली इलाके में किए जा रहे हवाई हमलों से बौखलाए हुए हैं। फेडरल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइबल एरिया यानी फाटा के नाम से जाना जाने वाले इस इलाके पर किसी पाकिस्तानी सरकार का पूरा नियंत्रण कभी रहा ही नहीं। अल कायदा और तालिबान ने इसे अपना गढ़ बना लिया और आज भी यहां उज्बेक और चेचेन सहित कई तरह के जेहादी शरण लिए हुए हैं। असल में नवाज शरीफ सरकार के सामने सिर्फ पाकिस्तानी तालिबान से ही नहीं, इन विदेशी जेहादी गुटों से भी निपटने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान से इस वर्ष अमेरिकी और नाटो फौजों के जाने के बाद यह खतरा और बढ़ता जाएगा। पाकिस्तानी तालिबान अफगानिस्तान में भारतीय हितों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जैसा कि नवाज शरीफ की हाल की भारत यात्रा के दौरान हेरात में भारतीय वाणिज्यिक दूतावास पर हुए हमले और एक भारतीय नागरिक के अपहरण की घटना से पता चलता है।

ऐसा लगता है कि तालिबान और उसके साथ सक्रिय जेहादी गुटों में अमेरिका का भी खौफ नहीं रहा। खुद अमेरिका ने पिछले दिनों जिस तरह से अपने एक सैनिक की रिहाई के लिए तालिबान के पांच खूंखार लड़ाकों की अदला-बदला की, उससे यह संदेश गया है कि अमेरिका को इस क्षेत्र से बहुत लेना-देना नहीं रह गया है।


जाहिर है, यहां के आतंकी गुटों से निपटने के लिए भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की लोकतांत्रिक सरकारों को ही मिलकर आगे आना होगा, मगर यह तभी संभव होगा जब पाकिस्तान कराची और मुंबई के आतंकी हमलों को एक नजरिये से देखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed