{"_id":"7527b34b83d3b6c07bf9bc24ed6562dd","slug":"aam-aadmi-party-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में आम आदमी पार्टी ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
मुश्किल में आम आदमी पार्टी
अमर उजाला/दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 04:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी दिल्ली की राजनीति में तेजी से जगह बना रही है। चंद दिनों पहले तक कई सर्वेक्षणों में उसे विधानसभा चुनावों में तीसरे नंबर की पार्टी बताया जा रहा है। लेकिन अन्ना हजारे द्वारा अरविंद केजरीवाल को लिखी गई चिट्ठी के बाद ये पार्टी भी मुश्किल में पड़ गई है।
विज्ञापन
अन्ना ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में जुटे पैसे को चुनावों में लगाने का आरोप लगाया है। जवाब में अरविंद केजरीवाल ने आरोपों की जांच कराने की पेशकश की है। पहली नजर में ये अन्ना के आरोप देश की दूसरे राजनीतिक दलों पर लग रहे अरोपों जितने गंभीर नहीं दिखते। एक तरफ जहां घोटालों में सर से पांव तक डूबे राजनेता हैं, अपराधियों के सांठगांठ से चल रही पार्टियां हैं, वहीं आप लगातार शुचिता की राजनीति की वकालत कर रही है।
विज्ञापन
उनके नेता जनांदोलनों से निकले हैं, पार्टी पर भी अब तक कोई गंभीर आरोप भी नहीं लगे हैं। ऐसे में अन्ना के आरोप आप की साख को कमजोर भले न करें, मन में आशंका तो जरूर पैदा करते हैं।
विज्ञापन