फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   sania mirza became tennis sensation

टेनिस की सनसनी सानिया मिर्जा

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विनीता वशिष्ठ Updated Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
sania mirza became  tennis sensation
कम उम्र में ही महिला टेनिस में भारत की शान बढ़ाने वाली सानिया मिर्जा के नाम से aaj सभी लोग परिचित हैं। 15 नवम्बर, 1986 को मुंबई में जन्मी सानिया ने ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में भारत को गौरव दिलाया। सानिया मिर्ज़ा ने 18 वर्ष की आयु में जो शोहरत पाई वो किसी भी खिलाड़ी को लिए प्रेरणा की बात हो सकती है। 2006 में उन्हें 'पद्मश्री' सम्मान प्रदान किया गया। सानिया यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। सानिया को 2006 में ही अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का 'मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड' दिया गया। सानिया अब तक तीन बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं। 2003 में सानिया ने विंबलडन ओपन में महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया। यहां उनकी जोड़ीदार थी एलिसा क्लेबनोवा। 2009 में सानिया ने आस्ट्रेलियन ओपन के मिक्सड डबल्स का खिताब महेश भूपति के साथ जीता। 2012 में सानिया और भूपति की जोड़ी फिर हिट हुई और इन्होंने ने फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed