फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   70s 80s films

सत्तर से अस्सी के दशक की फिल्में

Thu, 19 Jul 2012 12:00 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Thu, 19 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
70s 80s films
सत्तर से अस्सी के दशक के दौर में दिलचस्प रूप से अमिताभ की हिट होने वाली अनेक फिल्में ऐसी थी जिसका मुख्य किरदार किसी न किसी असाध्य बीमारी से पीडि़त था। 'रेशमा और शेरा' (1971) में अमिताभ गूंगे-बहरे बने थे। इसी दौर में तमाम फिल्मों में बीमारियों को ही फोकस किया गया। 1971 में फिल्म 'आनंद' के राजेश खन्ना पेट के कैंसर से जूझते हैं। 1972 में आई सुपरहिट फिल्म 'कोशिश' के नायक संजीव कुमार और नायिका जया भादुरी दोनों ही गूंगे-बहरे थे।
विज्ञापन



साई परांजपे की नेत्रहीनों पर बनी फिल्म 'स्पर्श' भी इसी श्रेणी की फिल्म है। 1973 में बनी 'धुंध' फिल्म में डैनी ने एक ऐसे लकवाग्रस्त व्यक्ति का किरदार निभाया था जिसके शरीर का निचला हिस्सा बेकार हो चुका है। यह फिल्म भी सुपरहिट फिल्मों की श्रेणी में आती है। संजीव कुमार 'खिलौना' में विक्षिप्त बने थे और राजेश खन्ना ने खामोशी में कैंसर पीड़ित का रोल अदा किया। जिन्हें दर्शकों ने भी काफी पसंद किया।
विज्ञापन




सवाल - क्या फिल्मों में बीमारियों को गंभीरता से चित्रित किया जाता है ?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed