फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   why rajiv gandhi anger with pranab

प्रणब से क्यों नाराज हुए राजीव गांधी

Tue, 26 Jun 2012 12:00 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विनीता वशिष्ठ Updated Tue, 26 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
why rajiv gandhi anger with pranab
प्रणब मुखर्जी को इंदिरा गांधी की मौत के बाद कांग्रेस छोड़नी पड़ी। जानकार कहते हैं कि इसके राजीव गांधी की नाराजगी छिपी थी। जब इंदिरा गांधी की मौत की सूचना मिली तो प्रणब मुखर्जी और राजीव गांधी पश्चिम बंगाल में ही थे। दोनों व्यक्ति कोलकाता से प्लेन द्वारा एक साथ दिल्ली लौटे। प्लेन में कुछ ऐसा वार्तालाप हुआ जिससे राजीव गांधी प्रणब से बेहद गुस्सा हो गए।
विज्ञापन




कहा जाता है कि तब प्रणब ने इंदिरा गांधी की मौत के बाद खाली हुआ पीएम पद तुरंत प्रभाव से भरने की बात की थी। प्रणब का कहना था कि पीएम जैसा संवैधानिक पद ज्यादा देर तक खाली नहीं रहना चाहिए। इसे तुरंत भरना होगा और इस पद के लिए व्यक्ति का चयन वरिष्ठता के आधार पर होना चाहिए। बस यही बात राजीव गांधी को चुभ गई। मातृ शोक में व्यथित राजीव इस बात को पचा नहीं पाए कि एक सहयोगी उनकी मां के गम को भूलकर सत्ता की बात कर रहा है। राजीव को लगा कि वरिष्ठिता के नाम पर प्रणब खुद पीएम बनना चाहते हैं। इसी नाराजगी के चलते राजीव गांधी ने अपनी सरकार में प्रणब को मंत्री पद नहीं दिया।
विज्ञापन



प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति बनने पर शुभकामनाएं भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed