फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Biodiesel

बायोडीजल

Thu, 24 May 2012 12:00 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विनीता वशिष्ठ Updated Thu, 24 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Biodiesel
बायोडीजल पेट्रोल का बेहतरीन विकल्प है। हालांकि बायोडीजल अपने आप में कोई एक ईंधन नहीं है। भारत के कुछ पौधों के बीजों में ऐसा तेल पाया जाता है जिसे खाने या पकाने के काम में नहीं ला सकते लेकिन मोटर वाहनों में इन्हें ईंधन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। वैकल्पिक ईंधन के रूप में बायो-डीज़ल पारंपरिक डीजल ईंधन जितनी पॉवर उपलब्ध करा सकता है
विज्ञापन




ऐसे ही बीजों के तेलों को मिलाकर बायोडीजल बनाया जाता है। खास बात ये है कि इसे पेट्रो-डीजल में आसानी से मिलाया जा सकता है। चाहें तो डीजल वाले इंजन में अलग से डाल कर गाड़ी चलाएं। भारत में सूरजमुखी, सरसों, राई या जट्रोफा (भागवेरांडा ), रतनजोत या जोजोबा, करंज, नागचंपा, सोया और रबर के तेल के अलावा पशु वसा से बायोडीजल बनाया जाता है। बायोडीजल के पेट्रोल और डीजल में मिलाकर इस्तेमाल किए जाने पर पर्यावरण को फायदा पहुंचता है।
विज्ञापन


बायोडीज़ल पेट्रोल और डीजल ईंधन की तुलना में कार्बन मोनो ऑक्साइड, पर्टिकुलेट मैटर, बिना जले हाइड्रोकार्बन और सल्फेट के उत्सर्जन में महत्वपूर्ण कमी करता है। इसके अतिरिक्त, पेट्रोल और डीजल की तुलना में बायोडीज़ल कैंसरकारी यौगिकों के उत्सर्जन में 85 प्रतिशत तक कमी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed