फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Nirmal Baba fraud case

बाबा पर धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Nirmal Baba fraud case
लखनऊ के गोमतीनगर में य़ूपी कैडर के आईपीएस अमिताभ ठाकुर के दो बच्चों बच्चों तान्या और आदित्य ने निर्मल बाबा के खिलाफ 417, 419, 420 तथा 508 आईपीसी में मुकदमे के लिए थाने में प्रार्थना पत्र डाला। पहले तो थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की लेकिन बाद में अदालत के निर्देश पर गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। बच्चों की का आरोप है कि निर्मल बाबा अपने भक्तों को ऐसे नुस्खे बताते हैं जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
विज्ञापन




बाबा के चक्कर में जान गई

झांसी के दिनेश मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि निर्मल बाबा के फेर में पड़कर उनकी बीमार बहन की जान चली गई। कभी निर्मल बाबा के भक्त रहे दिनेश मिश्रा की बहन आभा मिश्रा को इसी साल फरवरी में पेट दर्द की शिकायत हुई थी। दिनेश ने आरोप लगाया कि बाबा की कृपा के चक्कर में इन्होंने इलाज नहीं करवाया। नतीजा छह दिनों में आभा ने दम तोड़ दिया। दिनेश ने आरोप लगाया कि वो बाबा के कहेनुसार पिछले साल भर से अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दसवंद के तौर पर बाबा को भेजते रहे हैं।
विज्ञापन




क्या कहते हैं बाबा

'मैंने कभी चमत्कार का दावा नहीं किया। मैं इसे कृपा कहता हूं। मैं अंधविश्वास को तोड़ने वाला माना जाता हूं। यंत्र मंत्र तंत्र के पाखंड में फंसने वालों के खिलाफ हूं। यह कृपा पैसे से खरीदी नहीं जा सकती। रही बात मेरे खातों की, एक एक पैसे का हिसाब है मेरे पास। मेरे सभी खाते सफेद हैं, इनमें जमा हर पैसे का पूरा हिसाब किताब रखा जाता है जो शीशे की तरह पारदर्शी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed