फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   shashi tharoon controvercial tweets

शशि थरूर

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विनीता वशिष्ठ Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
shashi tharoon controvercial tweets
ट्विटर मंत्री के तौर पर लोकप्रिय हो चुके शशि थरूर का ट्विटर के प्रति प्रेम जगजाहिर है। उनके कई ट्वीट्स ने इतना बवाल मचाया कि थरूर को क़ेंद्रीय मंत्री का पद छोड़ना पड़ा। हाई क्लास डिप्लोमेट थरूर जब राजनीति में आए तो वो नहीं जानते थे कि ट्वीट लिखने से इतना बवाल मचेगा। आईपीएल में कोच्चि टीम क़ी फ्रेंचाइजी को लेकर भी थरूर ने ललित मोदी के साथ ट्वीट युद्ध लड़ा जो मीडिया में सुर्खियों में रहा।
विज्ञापन


इकोनॉमी यानी कैटल क्लास

एक पत्रकार के केरल यात्रा से संबंधित सवाल के जवाब में थरूर ने लिखा -ज़रूर सफ़र करूंगा-मवेशी क्लास में, पवित्र गायों के साथ अपना सहयोग दर्शाते हुए।


अच्छा है अमूल बेबी
राहुल गांधी को अमूल बेबी कहा जाने पर थरूर ने ट्विटर पर लिखा - अमूल बेबी, चुस्त-दुरुस्त, स्वस्थ और भविष्य काग्र पीढी को दर्शाता है और इनमें से कुछ भी अपमानजनक नहीं है।
विज्ञापन


वीजा संबंधी नियमों पर आपत्ति

यही नहीं थरूर ने मंत्री पद पर रहते हुए सरकार के वीजा संबंधी नियमों पर आपत्ति जताई थी। इस बात को लेकर कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी भी जाहिर की गई थी।

क्या आपको लगता है कि भड़काऊ ट्वीट पब्लिसिटी पाने का नायाब फंडा है। क्या सेलेब्रिटी के भड़काऊ ट्वीट पर रोक लगाना जरूरी है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed