फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   7 best Android smartphones less than Rs 7000

7 हजार रुपए के बजट में 7 शानदार एंड्रॉयड फोन

Wed, 29 Oct 2014 12:52 PM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
7 best Android smartphones less than Rs 7000

मोटो ई की कीमत 6,999 रुपए से घटकर 6,299 रुपए हो चुकी है। ये ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन

मोटो ई एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर काम करता है। मोटो ई में 540x960 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.3 इंच का आईपीएस स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। मोटो ई 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 200, 302 एड्रीनो जीपीयू, 1जीबी रैम और 4जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करेगा। इसके अलावा इसमें 32 जीबी तक एक्सटर्नल मैमोरी सपोर्ट भी है।

पावर बैकअप के लिए 1980mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। मोटो ई डुअल सिम सपोर्ट के साथ काम करता है। जिसमें आपको इंटेलिजेंट कॉलिंग फीचर भी मिलेगा।

मोटो ई में 5.0 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा दिया गया है, सेकेंड्री कैमरे के लिए आपको यहां समझौता करना होगा। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी शामिल हैं।
विज्ञापन

श्याओमी रेडमी 1एस

7 best Android smartphones less than Rs 7000

श्याओमी रेडमी 1एस डुअल सिम (माइक्रो सिम) सपोर्ट करता है। इसमें 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.7 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही स्क्रीन प्रोटक्‍शन के लिए कॉर्निंग ग्लास 2 का इस्तेमाल किया गया है।  रेडमी 1एस की कीमत 5,999 रुपए है।

फोन 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर क्वॉलकॉम प्रोसेसर, एक जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। मैमोरी को बढ़ाया के लिए 64 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट की सुविधा दी गई है।

श्याओमी रेडमी 1एस एंड्रॉयड 4.3 जेली बीन पर आधारित है जिस पर श्याओमी की एमआईयूआई स्कीन दी गई है।

रेडमी 1एस में 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा और 1.6 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्विटी के लिए जीपीआरएस, एज, 3जी, जीपीएस, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की बैटरी 2000mAh है।

असूस जेनफोन4

7 best Android smartphones less than Rs 7000

असूस ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक साथ तीन स्मार्टफोन असूस जेनफोन4, असूस जेनफोन5 और असूस जेनफोन6 लॉन्च किए हैं।

तीनों ही फोनों के फीचर्स लगभग समान ही हैं तथा एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित हैं।

असूस जेनफोन4 में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4 इंच का डिस्‍प्ले दिया गया है। इंटेल एटॉम के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है जिसके माध्यम से बेहतरीन इंटरनेट ब्राउजिंग का आनंद लिया जा सकता है।

वहीं 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। बजट फोन के रूप में पेश किए गए जेनफोन 4 की कीमत 5,999 रुपए है।

विज्ञापन

जोलो वन

7 best Android smartphones less than Rs 7000

जोलो ने भी अपना एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन 'जोलो वन' (Xolo One) 6,599 रुपए की कीमत पर लॉन्च कर दिया है।

जोलो वन लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस 4.4.2 किटकैट पर आधारित है जिसको भविष्य में एंड्रॉयड ओएस 5.0 लॉलीपॉप पर अपग्रेड किया जा सकता है।

जोलो वन 4.5 इंच (480x854पी) डिस्‍प्ले के साथ है। इसके हार्डवेयर ही बात करें तो ये फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडिया टेक क्वाडकोर प्रोसेसर, माली 400एमपी ग्राफिक्स और 1 जीबी रैम के साथ काम करेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी और एक्सटर्नल मैमोरी के लिए 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगी।

ये फोन गूगल एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 4.4.4 पर आधारित है।

फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। फोन की बैटरी 1700mAh है।

माइक्रोमैक्स कैन्वास ए-1

7 best Android smartphones less than Rs 7000

माइक्रोमैक्स कैन्वास ए-1 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपए तय की गई है। फोन का नाम एंड्रॉयड वन जरूर है लेकिन ये डुअल सिम सपोर्ट के साथ है।

एंड्रॉयड वन 4.5 इंच (480x854पी) डिस्‍प्ले के साथ है। इसके हार्डवेयर ही बात करें तो ये फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडिया टेक क्वाडकोर प्रोसेसर, माली 400एमपी ग्राफिक्स और 1 जीबी रैम के साथ काम करेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज 4 जीबी और एक्सटर्नल मैमोरी के लिए 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगी।

ये फोन गूगल एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 4.4.4 पर आधारित है।

फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। फोन की बैटरी 1700mAh है।

स्पाइस ड्रीम यूएनओ

7 best Android smartphones less than Rs 7000

स्पाइस ड्रीम यूएनओ एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन की कीमत 6,299 रुपए तय की गई है।

एंड्रॉयड वन 4.5 इंच (480x854पी) डिस्‍प्ले के साथ है। इसके हार्डवेयर ही बात करें तो ये फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडिया टेक क्वाडकोर प्रोसेसर, माली 400एमपी ग्राफिक्स और 1 जीबी रैम के साथ काम करेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज 4 जीबी और एक्सटर्नल मैमोरी के लिए 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगी।

ये फोन गूगल एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 4.4.4 पर आधारित है।

फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। फोन की बैटरी 1700mAh है।

कार्बन स्पार्कल

7 best Android smartphones less than Rs 7000

कार्बन स्पार्कल एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन की कीमत 6,299 रुपए तय की गई है।

एंड्रॉयड वन 4.5 इंच (480x854पी) डिस्‍प्ले के साथ है। इसके हार्डवेयर ही बात करें तो ये फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडिया टेक क्वाडकोर प्रोसेसर, माली 400एमपी ग्राफिक्स और 1 जीबी रैम के साथ काम करेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज 4 जीबी और एक्सटर्नल मैमोरी के लिए 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगी।

ये फोन गूगल एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 4.4.4 पर आधारित है।

फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। फोन की बैटरी 1700mAh है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed