फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   yoga benefits in cancer

कैंसर से लड़ने में भी कारगर है योग

Sun, 22 Dec 2013 06:54 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Sun, 22 Dec 2013 06:54 PM IST
विज्ञापन
yoga benefits in cancer
योग कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने में भी बेहद मददगार साबित हो सकता है। अमेरिकी शोधकर्ताओं का मानना है कि अगर योग को पोषण शिक्षा से जोड़ा जाए तो कम उम्र के कैंसर मरीजों को इस बीमारी से लड़ने में सक्षम किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके जरिए वे भविष्य में बेहतर जिंदगी भी जी सकते हैं। अमेरिका के सेंट ज्यूड चिल्ड्रन रिसर्च हॉस्पिटल में सेंट ज्यूड रिहेबिलिटेशन सर्विस की जेसिका स्पैरो ने कहा, ‘हम योग से होने वाले सभी फायदों पर फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके जरिए जिंदगी में संतुलन, संयोजन लाकर दर्द को कम किया जा सकता है और जिंदगी को बेहतर बनाया जा सकता है।’ बच्चों को योग सिखाने की ट्रेनिंग ले चुकी जेसिका ने कहा कि योग और न्यूट्रिशियन एक-दूसरे के पूरक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य है कि सांस से जुड़ी एक्सरसाइज को आम जिंदगी में प्रेक्टिस में लाया जाए। इससे टेंशन और दर्द को कम किया जा सकता है।’ प्रत्येक योगा के सत्र के बाद मरीजों को एक शेफ स्वास्थ्यवर्धक खाने के बारे में बताते हैं।


इस दौरान ऐसे खाने का ध्यान रखा जाता है, जो मरीजों को टेस्टी भी लगे और हैल्दी भी हो। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह संयोजन कार्यक्रम काफी सफल हो रहा है और कई मरीज इसे घर पर अपना रहे हैं और अस्पताल में भी मरीज योग करने को प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed