फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   yoga asana got hair loss

बाल झड़ने से परेशान हैं तो रोज करें ये आसन

Fri, 31 Jan 2014 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 31 Jan 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
yoga asana got hair loss

लगातार झड़ते बालों से परेशान हैं या फिर गंजेपन के कगार पर हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि योग में इसका उपचार मौजूद है।

विज्ञापन


ऐसे कई आसन हैं जिनके नियमित अभ्यास से आप न सिर्फ बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं बल्कि घने और स्वस्थ बाल पा सकते हैं। जानिए, बालों का झड़ना रोकने वाले योगासनों के बारे में।

बालायाम योग

yoga asana got hair loss

बालायाम योग की मदद से न सिर्फ आप बाल झड़ना कम कर सकते हैं बल्कि डैंड्रफ से भी छुटकारा पा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं।

इसे करने के लिए दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़ें। कम से कम पांच से सात मिनट तक इस आसन को रोज दिन में कई बार करें।

इससे नाकूनों में स्थित हेयर फॉलिक्यूल को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है और बाल जड़ों से मजबूत होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तानासन

yoga asana got hair loss

उत्तानासन के नियमित अभ्यास से शरीर का रक्त संचार बेहतर होता है जिससे बालों को मजबूती मिलती है और बाल झड़ने कम होते हैं।

इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।

सांस भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और शरीर को स्ट्रेच करें।

अब हाथों को नीचे लाते हुए सांस छोड़ें और हाथों से जमीन छूने का प्रयास करें।

घुटने न मोड़ें और कुछ देर में सामान्य अवस्था में आ जाएं।

विज्ञापन

शशांकासन

yoga asana got hair loss

यह सिर में रक्त संचार ठीक रखता है जिससे बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और हेयर फॉलिकल अधिक उपजाऊ होते हैं।

इसे करने के लिए पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं जिसमें आपके कूल्हों का भर एड़ियों पर पड़े।

अब दोनों हाथों को पूछे ले जाएं और एड़ियां छूने का प्रयास करें।

सिर को झुकाएं और जमीन की ओर ले जाएं।

इस अवस्था में पांच बार गहरी सांस लें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed