फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   world weird food festival

अजब गजब फूड फेस्टिवल, चॉकलेट में डिप करके खाए जाते हैं कीड़े

Thu, 30 Apr 2015 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 30 Apr 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
world weird food festival

इंग्लैंड का चीज-रोलिंग फेस्ट हो या स्पेन का ला टोमाटिना, इन अनूठे फूड फेस्टिवल्स पर दुनिया भर की नज़र टिकी रहती है। जानते हैं कुछ ऐसे ही अनोखे फूड फेस्टिवल्स के बारे में। सबसे पहले बात करते हैं अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बग-फेस्ट की।

विज्ञापन


अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बग-फेस्ट आयोजित होता है। इसमें दुनिया भर के हजारों लोग शामिल होते हैं। तरह-तरह के कीड़ों और टिड्डों को चॉकलेट में डिप या फिर रोस्ट करके सर्व किया जाता है।
विज्ञापन


चीज-रोलिंग फेस्टिवल

world weird food festival

आप चीज खाते हैं, लेकिन, इंग्लैंड के ग्लॉसेस्टरशायर के चीज-रोलिंग फेस्टिवल में लोग चीज लेकर भागते हैं। कूपर्स हिल की ढलानों पर आयोजित होने वाला यह फेस्टिवल 18वीं शताब्दी से मनाया जा रहा है।

महोत्सव में इंग्लैंड में बनने वाले परंपरागत ग्लॉसेस्टर चीज को लेकर प्रतियोगी हिल से नीचे की तरफ भागते हैं। जो पहले पहुंचता है, उसे इनाम दिया जाता है। प्रतियोगियों को गंभीर चोटें भी आती हैं। इसी वजह से कुछ साल पहले इस पर पाबंदी लगा दी गई थी

ला टोमाटिना

world weird food festival
फिल्म ′जिंदगी न मिलेगी दोबारा′ मे आपने ला टोमाटिना फेस्टिवल जरूर देखा होगा। स्पेन के बुनोल में आयोजित होने वाले इस उत्सव में लोग एक-दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं।
इसमें हर साल हजारों लोग भाग लेते हैं। मौज-मस्ती भरा यह फेस्टिवल वर्ष 1945 में शुरू हुआ था। 2002 में, बुनोल के ला टोमाटिना की भाकी सफलता के चलते पर्यटन विभाग ने फेस्टिवल आॅफ इंटरनेशनल टूरिस्ट घोषित किया
विज्ञापन

बैटल ऑफ ऑरेंज

world weird food festival
यह इटली के इवरि में मनाया जाने वाला ये सबसे बड़ी फूड-फाइट है। परंपरा के अनुसार लोग एक-दूसरे पर संतरे फेंककर खेलते हैं।

हर साल हजारों लोग भाग लेते हैं और उन्हें नौ टीमों में बांटा जाता है और ये टीमें एक दूसरे पर संतरा फेंकती हैं।

ग्रेट फ्रूट केक टॉस

world weird food festival

इसमें फ्रूट केक लेकर जितनी दूर हो सके, फेंकना होता है। जिसका केक ज्यादा दूर जाता है, वो गेम जीतता है। अमेरिका के मानिटॉव स्प्रिंग में यह फेस्ट हर साल जनवरी के पहले शनिवार को मनाया जाता है।


चिकन विंग ईटिंग कॉन्टेस्ट

world weird food festival
अगर मांसाहारी हैं, तो फिर चिकन विंग ईंटिग कॉन्टेस्ट में जरूर भाग लें। न्यूयॉर्क के इस फेस्टिवल में चिकन विंग खाने का कंपीटिशन रखा जाता है। 2002 में शुरू हुई इस गेम में जीतने वाले को ट्रॉफी दी जाती है।

चिंचिल्ला मेलन फेस्टिवल

world weird food festival
मेलन फेस्टिवल तीन दिन तक चलता है, जिसमें लगभग 50 हजार लोग शामिल होते हैं। ऑस्ट्रेलिया के चिंचिल्ला शहर में तीन दिनों तक मेलन स्ट्रीट परेड, मेलन स्कीइंग, मेलन बंजी, मेलन आयरन-मैन प्रोग्राम होते हैं। दरअसल, चिंचिल्ला में तरबूज की पैदावार सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed