फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   woolen allergy remedies

ऊनी कपड़ों से हो एलर्जी तो फायदेमंद हैं ये उपाय

Fri, 12 Dec 2014 11:34 AM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
woolen allergy remedies

सर्दियों में वुलेन यानी ऊनी ड्रेसेज पहनने का अपना ही मजा होता है, लेकिन कुछ लोगों को ऊनी कपड़ों से एलर्जी भी होती है। जैसे चेहरे पर रेडनेस या रैशेज बन जाना, सूजन, खराश, नाक बंद होना, आंखों में पानी आना, खुजली आदि।

विज्ञापन


अगर इस तरह की समस्या आपकी त्वचा पर दिखे, तो आपको वुलेन एलर्जी हो सकती है। आमतौर पर यह समस्या हाथों और पैरों में अधिक देखने को मिलती है।

यह समस्या उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है, जो किसी-न-किसी प्रकार की एलर्जी से ग्रस्त रहते हैं। यह एलर्जी वुलेन और स्किन हेयर के बीच होने वाले खिंचाव की वजह से होती है।
विज्ञापन


क्या हैं उपाय

woolen allergy remedies

वैसे तो वुलेन एलर्जी का कोई परमानेंट इलाज नहीं है। हां, थोड़े समय के लिए दवाइयों से राहत मिल जाती है, लेकिन असर खत्म होते ही वह फिर से हो जाती है।

जिनको वुलेन कपड़ों से एलर्जी की समस्या रहती हो, उनको फुल स्लीव्स के कॉटन इनर-वियर पहनना चाहिए। इससे स्किन वुलेन के सीधे टच में नहीं आएगी और एलर्जी से बचा जा सकेगा।

सारे वुलेन कपड़े एलर्जी की वजह नहीं बनते। कुछ ही वुलेन ऐसी होती है। अगर आप यह समझ लें कि किस वुलेन से आपको दिक्कत है, तो उससे बचे रह सकती हैं।

वुलेन पहनने से पहले स्किन पर कोल्ड क्रीम या मॉइस्चराइजर नियमित रूप से लगाएं। हल्के गीले शरीर में ही मॉइस्चराइजर का उपयोग करें। मॉइस्चराइजर युक्त साबुन का ही इस्तेमाल करें।

एलर्जी वाली स्किन पर ऑलिव ऑयल की मसाज बेहद फायदेमंद होती है। विटामिन-ई युक्त नाइट क्रीम चेहरे और शरीर पर लगाएं। बहुत ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं।

अगर आपकी त्वचा शुष्क है, तो आप पूरे शरीर पर ग्लिसरीन और गुलाबजल का मिश्रण लगाएं। इससे त्वचा ज्यादा देर तक नम रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed