अपनी पत्नी से कहिए सनी लियोनी से सीखे ये 5 हुनर
बॉलीवुड में कुछ ही फिल्मों के बाद खासा नाम कमा चुकी सनी लियोनी किसी के लिए अदाकारा हो सकती है, किसी के लिए खूबसूरती तो किसी के लिए कामुकता। आप सनी को पसंद करें या न करें पर नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।
पॉर्न इंडस्ट्री से आकर बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह बनाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में सनी के व्यक्तित्व की कुछ विशेषताएं हैं जो किसी भी शादीशुदा महिला को सफल बनाने के लिए जरूरी हैं। आप भी जानें।
आगे बढ़ने की सोच
सनी को मीडिया से लेकर समाज में कितनी ही उपेक्षा या आलोचना का सामना करना पड़ा हो लेकिन उन्होंने हमेशा बेहतर कल का सोचा।
कई बार अपने साक्षात्कार में उन्होंने माना भी है कि उन्हें शुरुआती दौर में यहां कदम जमाने में काफी डर लगा लेकिन इससे उन्होंने आगे बढ़ने का अपना इरादा कमजोर नहीं पड़ने दिया।
रिश्तों में सामंजस्य
सनी लियोनी न सिर्फ अपने कॅरियर को लेकर सकारात्मक हैं बल्कि रिश्तों में सामंजस्य बैठाना भी जानती हैं।
पोर्न से लेकर फिल्मों तक, सनी लियोनी अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश हैं और अपने पति व कॅरियर, दोनों के साथ समय देती हैं। कई अवसरों पर सनी के साथ उनके पति खुद शिरकत करते दिखते हैं।
परिवार को पर्याप्त समय
सनी के बारे में जानकर आपको ताज्जुब होगा कि सनी छुट्टी के दिन काम नहीं करती हैं और अपना समय परिवार व सामाजिक गतिविधियों में लगाती हैं।
वेट लॉस और फिटनेस
32 वर्षीय सनी लियोनी न खुद को फिल्मों के लिए इतना मेनटेन किया है कि वह महिलाओं के लिए इस मामले में यकीकन उदाहरण हैं। उनके अनुसार वह रोज अधिक से अधिक वर्कआउट करती हैं और जिस दिन किसी वजह से नहीं कर पाती हैं तो डाइट में सब्जियां और दूध लेती हैं।
हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज, महिलाओं को लंबे समय तक आकर्षक बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी हैं।
जिम्मेदारी
सनी न सिर्फ अपने कॅरियर व परिवार के प्रति जिम्मेदार हैं बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। वह पेटा से जुड़ी हैं और कैंसर व जरूरतमंद बच्चों के लिए समय-समय पर कई अभियानों का हिस्सा रही हैं।
शादी के बाद महिलाओं की जिम्मेदारी सिर्फ उनके परिवार ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी है और इससे उनके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।