फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   why you should avoid encouraging your wife for dieting

बीवी से अगर यह कह गए तो समझिए फंस गए

Tue, 17 Sep 2013 07:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Sep 2013 07:52 AM IST
विज्ञापन
why you should avoid encouraging your wife for dieting

कई बार आपकी तरफ से दी गई भली सलाह भी बुरे नतीजों का सबब हो जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसी कौन सी बात है जो आपको अपनी बीवी या प्रेमिका से कभी नहीं कहनी चाहिए। जनाब, हम आपसे आपके ढेरों राज की गुत्थियों की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि ऐसी बात की बात कह रहे हैं जिसे कहकर आप अपने जीवनसाथी का भला करने के बजाय बुरा कर बैठते हैं।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि अपने जीवनसाथी को डाइटिंग के लिए कहना या उसके खानपान पर बार-बार टिप्पणी करना उसके गलत जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करता है और तनाव की वजह बनता है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने पाया कि बार-बार डाइटिंग के लिए कहने पर लोग सेहतमंद डाइट के बजाय भोजन छोड़ने, डाइट पिल्स लेने, अधिक खाने या तनाव के आदी हो सकते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ता मार्ला एसेनबर्ग के अनुसार, ''अगर आप अपनी पत्नी को बार-बार डाइटिंग के लिए कहते हैं तो वह खुद को अनाकर्षक और ओवरवेट मान सकती हैं जिससे न सिर्फ उनका आत्मविश्वास घटता है बल्कि गलत तरीकों से वेट लॉस व तनाव को भी बढ़ावा मिलता है।''


ऐसे में क्या करें
अपने जीवनसाथी के गलत खानपान और बढ़ते वजन को लेकर अगर आप वाकई गंभीर हैं तो उसे सीधे टोकने के बजाय दूसरे उपाय भी अपना सकते हैं।

एसेनबर्ग बताती हैं, ''बेहतर उपाय यह है कि आप उन्हें उनकी पसंदीदा आइसक्रीम खाने पर टोकने के बजाय रात में अपने साथ वॉक पर चलने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे न सिर्फ फिटनेस के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा बल्कि आपके रिश्ते की मिठास भी बरकरार रहेगी।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed