{"_id":"f47c66236fddcb3ac1c39649616e0295","slug":"whats-app-and-facebook-can-give-you-epilepsy","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में मिर्गी की वजह हो सकता है वॉट्स ऐप","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
युवाओं में मिर्गी की वजह हो सकता है वॉट्स ऐप
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 12 Sep 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
युवाओं में वॉट्स ऐप और फेसबुक का बढ़ता क्रेज मिर्गी रोग को दस्तक दे रहा है। स्कूल हो ऑफिस या फिर सोने का समय ज्यादातर युवा वॉट्स ऐप और फेसबुक पर चैट करने में बिताना पसंद करते है।
विज्ञापन
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार मिर्गी के इलाज के लिए आने वाले मरीजों में आजकल 30 से 40 प्रतिशत युवा अपनी इन आदतों की वजह से मिर्गी जैसी बीमारी के चपेट आ रहे हैं।
विज्ञापन
पंचकूला के सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के महीने भर का आंकड़ा देखा जाए तो मिर्गी के 20 से 30 मरीज वॉट्स ऐप और फेसबुक यूजर्स मिलेंगे।
विज्ञापन
इनके लिए अधिक है खतरा
यदि किसी व्यक्ति की नींद पूरी नहीं होती और साथ में वह किसी नशे का सेवन करता है। ऐसे में मिर्गी की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है। वॉट्स ऐप और फेसबुक पर देर तक लगे रहने वाले लोग अगर किसी नशे का सेवन भी करते हैं तो उनके लिए मिर्गी का दोगुना खतरा हो सकता है।
स्मार्टफोन के अधिक इस्तेमाल हो सकता है मोटापे की वजह
बरतें ये सावधानी
सोने से कम से कम चार से छह घंटे पहले चाय या काफी नहीं पीएं।
सोने से पहले हल्का खाना खाएं।
सोने से कम से कम चार से छह घंटे पहले तला।
अधिक मसालेदार या शक्कर युक्त भोजन ना करें।
अच्छे आरामदायक बिस्तर पर सोएं।
नींद में रुकावट आने वाली आवाजों को बंद करे।
सोने से पहले योगा और गहरी सांस लेने जैसे व्यायाम करके खुद को तनाव मुक्त करे।
सोने से पहले अधिक परिश्रम वाले व्ययाम न करें।
दोपहर को 30 मिनट से अधिक नींद ना ले।
फेसबुक पर दोस्त बनाने से पहले उसके बारे में जरूरी बातें जाननी हों तो यहां क्लिक करें।