फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   What do your EYES reveal about your health?

आखें बताती हैं आपकी सेहत, जानिए कैसे

Sun, 30 Aug 2015 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 30 Aug 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
What do your EYES reveal about your health?

महिलाओं में डार्क आई सर्किल होना आम बात है। हम में से ज्यादातर लोग जानते हैं कि नींद पूरी नहीं लेने से डार्क आई सर्किल हो जाते हैं। ज्यादातर जानकारों की मानें तो 7 से 8 घंटे की नींद अच्छी होती है। लेकिन अगर पूरी नींद लेने पर भी डार्क आई सर्किल नहीं जा रहे हैं तो समझलें कि समस्या गंभीर है।

विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक थायरायड और एनीमिया की समस्या के कारण ऐसा हो सकता है। विटामिन C की कमी भी इसकी एक वजह हो सकती है। ऐसे में नींद पूरी लेने के साथ-साथ सेहतमंद डाइट लें। गेहूं और गाय के दूध से बनी चीजों को भोजन में जरूर इस्तेमाल करें। चाय और कॉफी को नजरअंदाज करें।
विज्ञापन

आंखों में सफेद और पीले धब्बे

What do your EYES reveal about your health?

आखों में सफेद-पीले रंग के धब्बे आपके लिवर की खराबी का कारण हो सकते हैं। इसके अलावा पीलिया, हेपेटाइटिस, हेपेटाइटिस बी आदि बीमारियों के लक्षण भी ऐसे ही होते हैं। ऐसे में कोशिश ये करें कि लिवर को ज्यादा से ज्यादा पोषण मिले।

आखों में सफेद-पीले रंग के धब्बे वाली स्थिति में सबसे पहले शराब छोड़ दें। बाजार के खाने को एकदम नजरअंदाज करें। खाने में जितना हो सके हरी और पत्तेदार सब्जियां इस्तेमाल करें।

अंडा, प्याज और लहसुन खाना लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा सुबह की शुरुआत हल्का गर्म नींबू पानी पीकर करें।

ब्लडशॉट आई

What do your EYES reveal about your health?

अगर आंखों की पुतलियों में लाल रंग की धाराएं बनी दिखें तो समझलें कि ये नेत्रश्लेष्मलाशोथ, ब्लेफेराइटिस, यूवाइटिस और मोतियाबिंद जैसी गंभीर स्थिति के लक्षण हैं। शरीर में विटामिन C की कमी इसकी एक वजह हो सकती है।

जो लोग लगातार 8 घंटे तक कंप्यूटर पर काम करते हैं उनको ब्लडशॉट की दिक्कत हो सकती है। कंप्यूटर पर काम करते समय ध्यान रखें के हर एक घंटे में 10 मिनट के लिए आखों को कंप्यूटर सक्रीन से हटाकर आराम दें।

विज्ञापन

सूखी आंखें

What do your EYES reveal about your health?

आंखों में कुछ रेत जैसा महसूस होना, आखों में खुजली होना, ड्राई आई सिंड्रोम या स्जोग्रेन सिंड्रोम के लक्षण हो सकते हैं। इस दौरान आंखे सूखी हुई लगती हैं। ऐसा विटामिन A की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन A फलों, सब्जियों और मांसाहारी चीजों से मिलता है।

अगर आप मांसाहारी नहीं हैं तो अपनी डाइट में कोकोनट ऑयल, एवाकाडो, ऑलिव ऑयल, नट्स एंड सीड्स इस्तेमाल जरूर करें। सूखी हुई आंखों वाली स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करना भी ठीक रहेगा।

सूजी हुई आंखें

What do your EYES reveal about your health?
अगर आपकी आंखें सूजी हुई हैं तो आंखों के इस लक्षण को हल्के में न लें। ऐसा शरीर में सोडियम और पोटेशियम के असंतुलन की वजह से हो सकता है। सोडियम हमें ज्यादातर नमक से मिलता है। बाजार में मिलने वाले ज्यादातर पैक्ड फूड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। वहीं हरी सब्जियों नैचुरल पोटेशियम का अच्छा श्रोत होती हैं। कोशिश करें कि खाने ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें।

सूजी हुई आंखें इस बात का भी लक्षण हो सकती हैं कि आपकी किडनी को ज्यादा सपोर्ट की जरूरत है। ऐसे में पर्याप्त पानी पीना अच्छा होता है। सूजी हुई आखों की समस्या के दौरान एल्कोहल और कैफीन लेने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed