फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   weight loss mistakes to avoid this year

वजन घटाना चाहते हैं तो इस साल बिल्कुल न करें ये 5 गलतियां

Fri, 10 Jan 2014 11:18 AM IST
Updated Fri, 10 Jan 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
weight loss mistakes to avoid this year

हर साल की शुरुआत में आप तय करते हैं कि इस साल के अंत तक कम से कम अपनी तोंद कम कर ही लेंगे या बढ़ते वजन पर ब्रेक लगाएंगे। लेकिन कुछ भी कर लें वजन है कि कम होता ही नहीं और तोंद है कि घटती ही नहीं।

विज्ञापन


ऐसे में जाने-अनजानी ही सही, आपके रुटीन की ये गलतियां वजन घटाने के आपके मकसद को चकनाचूर कर सकती हैं। जानिए, वजन घटाने से जुड़ी आपकी ऐसी बड़ी गलतियां जो वजन घटाने की आपकी सारी मेहनत बेकार करती हैं।
विज्ञापन


जमकर खा लेते हैं

weight loss mistakes to avoid this year

खूब कसरत करते हैं और अपनी पसंदीदा डिश को देखकर अक्सर मन मारते हैं लेकिन जब दो किलो भी कम होता है तो उसकी खुशी में इतनी ओवर डाइट कर लेते हैं और बात वहीं की वहीं।


ऐसे में वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट का बैलेंस बनाकर चलें।

प्रोटीन युक्त डाइट नहीं लेते

weight loss mistakes to avoid this year

जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में 2003 में प्रकाशित शोध की मानें तो प्रोटीन की अधिकता वाली डाइट के सेवन से वजन घटाना बहुत आसान हो जाता है। प्रोटीन युक्त डाइट न सिर्फ आपको पेट भरने की संतुष्टि देता है बल्कि शरीर में फैट्स को तोड़ने में भी मदद करता है।


विज्ञापन

जमकर पीते हैं

weight loss mistakes to avoid this year

वजन घटाने के लिए शरीर को पानी की बहुत जरूरत होती है और एल्कोहल के सेवन से डीहाइड्रेशन हो जाता है। एल्कोहल‌िक ड्रिंक्स में कैलोरी की अधिकता होती है जिससे फैट्स घटाने का मिशन अधूरा रह सकता है।


बहुत अधिक तनाव लेते हैं

weight loss mistakes to avoid this year
छोटी-छोटी बातों पर बहुत अधिक तनाव लेने की आदत से शरीर में कोर्टिजोल का स्तर बढ़ता है और फैट्स की अधिकता होती है। तनाव दूर करने के लिए योग से लेकर तरह-तरह की सकारात्मक गतिविधियों को अपने रुटीन का हिस्सा बनाएं।

भरपूर नींद न लेना

weight loss mistakes to avoid this year

शरीर की आवश्यकतानुसार नींद वजन पर नियंत्रण रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अधिक नींद या बहुत कम नींद, दोनों स्थिति में शरीर की बायो क्लॉक गड़बड़ाती है और मेटाबॉलिज्म पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

कसरत का बैलेंस ठीक नहीं है

weight loss mistakes to avoid this year

बहुत अधिक कसरत करते हैं और उसमें कार्डियो एक्सरसाइज कम होती हैं, ऐसी स्थिति में शरीर में फैट्स का स्तर यकीनन प्रभावित होगा। ऐसे में कसरत नियमित करें पर नियंत्रित करें जिससे कसरत से आपको स्ट्रेस न हो।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed