फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   weight loss can ruin your relationship

वजन घटाने का खामियाजा ऐसा भी हो सकता है

Fri, 01 Nov 2013 05:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Nov 2013 05:33 PM IST
विज्ञापन
weight loss can ruin your relationship

वजन घटाने के बाद आप अगर अपनी बदली काया देखकर इतरा रहे हैं तो जान लें कि इसका एक बड़ा नुकसान भी है। हाल में हुए एक शोध के अनुसार वजन घटाने के बाद निजी संबंधों में कड़वाहट आने की आशंका अधिक होती है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलीना और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्साज के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि अक्सर वजन घटाने में कामयाब व्यक्ति का साथी अधिक असुरक्षित महसूस करता है जिस वजह से उसके निजी संबंधों में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन


गुलाब जामुन हो या पूरियां, दिवाली के पकवानों में मिलेगी इतनी कैलोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ता डॉ. लैनसे रोमो के अनुसार, वजन घटाने का संबंध न सिर्फ कोशिश कर रहे व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य से होता है बल्कि उसके साथी के मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।


शोध के दौरान 21 जोड़ों पर दो सालों तक अध्ययन किया गया जिसमें हर जोड़े के एक व्यक्ति को 30 किलो तक का वजन कम कराया गया और फिर उनसे उनके निजी संबंधों के बारे में ब्यौरा लिया गया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि वजन कम करने वाला व्यक्ति अपने साथी से बातचीत में सेहतमंद आदतों की चर्चा अधिक करते हैं जबकि यह चर्चा उनके साथी को प्रेरित करने के बजाय असुरक्षित महसूस कराती है।

यह शोध हेल्थ कम्युनिकेशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed