फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   weight loss by changing diet pattern

चर्बी घटाने के लिए जरूर करें डाइट में यह बदलाव

Thu, 04 Dec 2014 03:57 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
weight loss by changing diet pattern

शाम के बाद खाने से वजन बढ़ सकता है। हालांकि इस नतीजे पर पहुँचने वाले शोधकर्ताओं ने फ़िलहाल चूहों पर ही ये अध्ययन किया है।

विज्ञापन


और ये वृद्धि तब भी ज़्यादा थी जब चूहों को उतनी ही मात्रा में कैलोरी पूरे दिन दी गई।

शोध में यह पता चला कि 12 घंटे भूखा रहने से शरीर में चर्बी के घटने की प्रक्रिया में बदलाव आया।

शोध करने वाली अमरीकी टीम ने विज्ञान पत्रिका सेल मेटाबॉलिज़्म से कहा है कि वे अब इस प्रयोग को मनुष्यों पर आजमाने की सोच रहे हैं।

अध्ययन के दौरान 400 चूहों को शक्कर या वसा या दोनों की ऊँची खुराक या सामान्य खुराक अलग अलग वक्त पर दी गई।

रात भर का उपवास

weight loss by changing diet pattern

प्रयोग में कुछ चूहों को केवल नौ घंटे या 12 घंटे खाने के लिए मौका दिया गया और कुछ को पूरे दिन किसी भी वक्त खाने की छूट दी गई।

जिन चूहों के खाने पर रोक लगाई गई, उनका वजन कम बढ़ा और जिन्हें पूरी छूट थी, उनका वजन ज़्यादा बढ़ा।

इन्हीं प्रयोगों में रात में न खाने के फायदे भी उभरकर सामने आए। चूहों में मधुमेह, कॉलस्ट्रॉल और ब्लड सुगर पर इसके अच्छे नतीजे देखे गए।

कैलिफ़ोर्निया में साल्क इंस्टीट्यूट के एसोशिएट प्रोफेसर और रिसर्च टीम के लीडर डॉक्टर सच्चिदानंद पंडा ने बताया कि ब्राउन फ़ैट इस वजह से सक्रिय हो जाता है।

यह ब्राउन फ़ैट कैलोरी को तेज़ रफ़्तार से खपत करने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed