फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   ways to remove scars in days

चेहरे के दाग-धब्बों से हैं परेशान, अपनाएं निजात के ये 5 जादुई तरीके

Mon, 27 Jul 2015 11:52 AM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
ways to remove scars in days

आप भी इस बात पर यकीन रखते होंगे कि चेहरे के दाग-धब्बे लेकर पब्लिक में जाने पर थोड़ा अजीब तो महसूस होता ही है। हर किसी का ध्यान आपकी बातों को छोड़ुकर स्किन पर ही जाता है।

विज्ञापन


फिर लोगों के सवालात आपको परेशान कर देते हैं। इससे कहीं ना कहीं आत्मविश्वास भी कम होता है। लेकिन टॉप10रेमिडीज के मुताबिक कुछ आसान से तरीके अपनाकर आप घर बैठे ही इन दाग-धब्बों को अलविदा कह सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए आपको कुछ घर में आसानी से मिल जाने वाली चीजों का इस्मेमाल करना है। फिर देखें कैसे धब्बे छोड़ देंगे आपका त्वचा को हमेशा के लिए।

एलोवेरा का इस्तेमाल

ways to remove scars in days

एलोवेरा को त्वचा के बैक्टिरिया को खत्म करने और खराब स्किन को वापस ठीक बनाने के लिए जाना जाता है। खुली चोट पर एलोवेरा का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।

बल्कि धब्बों को हटाने के लिए इसकी पत्ति को छीलें और इसमें से निकलने वाले जेल को धब्बों पर गोलाकार में लगाते रहें। ऐसा तीस मिनटों तक करें और दिन में दो बार। आपको असर दिखेगा।

इसके अलावा अगर आप नारियल का तेल लगाएं तो भी ये दाग चले जाएंगें। उसमें मिलने वाला विटामिन ई धब्बों को हल्का करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए इसको हल्का गर्म करें फिर दाग वाली जगह पर पांच से दस मिनट के लिए लगाएं।

ऑलिव ऑयल भी असरकारक

ways to remove scars in days

आपको साफ-सुथरी स्किन चाहिए तो विटामिन ई के तेल को लगाएं। इससे स्किल बढ़िया तरीके से मॉयश्चराइज हो जाती है। हो सकता है विटामिन ई वाला तेल हर किसी के स्किन के सूट ना करें,इसलिए इस्तेमाल से पहले इसे स्किन पर छोटी से जगह पर लगाकर देख लें।

ऑलिव ऑयल को तो कई तरह के बीमारियों और समस्याओं को दूर करने का सीधा इलाज माना गया है। इसमें भी विटामिन ई पाया जाता है। आप केवल इसको भी लगा सकते हैं और चमेली का तेल भी इसमें मिलाकर लगा सकते हैं।

ऐसा दिन में दो बार भी करेंगे तो फर्क अपने आप दिखेगा। अगर और जल्दी आपको दाग-धब्बों से पीछा छुड़ाना है तो नींबू को उपयोग में लाएं। लेकिन कैसे, जानें आगे।

विज्ञापन

नींबू या हनी भी है आपकी किटी में

ways to remove scars in days

घर में हैं तो नींबू या हनी तो जरूर ही रखी होगी। नींबू को दाग-धब्बों को जड़ से दूर करने के लिए जाना जाता है। वो स्किन से डेड सेल्स को हटाकर नए स्किल सेल्स को बढ़ाता है।

इसमें विटामिन सी पाई जाती है जो पुरानी खराब चमड़ी को हटा उसमें फ्रेशनेस लाती है। इसकी कुछ बूंदो को गुलाबजल के साथ मिलाकर लगाएंगे तो धब्बें ठीक हो जाएंगे। बाद में पानी से धों लें।

वहीं अगर नींबू से बचते हैं तो हनी का प्रयोग कर सकते हैं। हनी को एक प्राकृतिक माश्चराइजर कहा जाता है। सोने से पहले अगर इसे धब्बे वाले हिस्से में लगाकर इसके ऊपर बैंडेज लगाकर सो जाएंगे। तो ऐसा थोड़े दिनों तक करने पर आपको असर दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed