फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   ways to enhance food taste by master chef

मास्टर शेफ से जानें खाने का स्वाद बढ़ाने के 5 तरीके

Sat, 26 Apr 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Apr 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
ways to enhance food taste by master chef
वैसे तो किचन में सारे मसालों की अपनी खास भूमिका है। इनके बिना स्वाद की कल्पना नहीं की जा सकती। लेकिन इनमें कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो स्वाद को बढ़ाने के लिए हर किचन में जरूरी होती हैं।
विज्ञापन


इसलिए मास्टर शेफ कुनाल कपूर अपनी किचन में कुछ खास चीजें जरूर रखते हैं।

धनिया पत्ता
दुनिया को स्पेन का उपहार या किसी अच्छे शेफ की अपनाई गुप्त तरकीब है धनिया पत्ता। यह अनेक तरह के व्यंजनों में स्वाद और खुशबू बढ़ाता है।

धनिया की ताजी पत्तियां गार्निशिंग के लिए तो हैं ही, साथ ही यह खुशबू को उभारती हैं, जो सादे या बेस्वाद व्यंजनों को भी लजीज बना देती है। इनमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता।
विज्ञापन


यह एंटी-ऑक्सीडेंट तथा `ए’ और `के’ जैसे विटामिनों से भरपूर होती हैं। इन गर्मियों में सलाद में धनिया पत्ते को मिलाएं और सेहत को बढ़ाएं।

कुकिंग ऑयल
भोजन पकाने में अधिक स्मोकिंग प्वाइंट वाला तेल खाना चाहिए, ताकि छौंकने पर ट्रान्सफैट कम-से-कम बने। अधिकांश भारतीय पकवान अधिक आंच पर छौंक-बघार कर या तलकर तैयार किए जाते हैं, इसके लिए कुकिंग ऑयल को अधिक गर्म किया जाता है। ऐसे में जरूरी है सही तेल चुनने की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कैनोला ऑयल का स्मोकिंग प्वाइंट काफी ऊंचा (240˚ सेल्सियस) होता है आैर इसका इस्तेमाल सलाद में भी किया जा सकता है। ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड का सही अनुपात होने, ट्रांसफैट और कोलेस्ट्रॉल न होने तथा `ई’ और `के’ जैसे विटामिनों की मौजूदगी की वजह से यह सेहत के लिए भी सही है।

बॉल्सेमिक सिरका
दूसरे सिरकों के बजाय बॉल्सेमिक सिरका आश्चर्यजनक रूप से मीठा और बेहतरीन सुगंध वाला होता है, जो इसे बेजोड़ बनाती है।

संतृप्त वसा तथा सोडियम की कम मात्रा होने तथा पाचन में मदद करने वाले पॉलीफेनॉल्स होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए भी ठीक है।

इसे सलाद, डिप्स, मैरिनेड्स, सॉसेज में मिलाया जा सकता है। यही नहीं यह चाइनीज और जपानीज   व्यंजनों के लिए भी सही होता है। यह पास्ता तथा रिसोटो को भी अधिक मजेदार बना सकता है।

लहसुन वाला नमक
लहसुन के पाउडर और टेबल सॉल्ट को मिलाकर बनाया गया यह नमक, सीजनिंग के लिए बेहतर है। खासतौर से उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो तीखी गंध और स्वाद के कारण कच्चा लहसुन खाना पसंद नहीं करते।

इसे बेक किए गए व्यंजनों, सलादों, कच्ची सब्जियों या एपिटाइजर्स पर छिड़का जा सकता है।  इसे आप स्क्रम्बल्ड अंडों और ऑमलेट मिश्रणों पर भी प्रयोग कर सकती हैं। खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसे किचन में जरूर रखें।

टमाटर

भारतीय, मैक्सिकन, इटैलियन, कोई भी व्यंजन हो, टमाटर हर स्वाद को बढ़ा देता है। सब्जियों, सूप, सलाद और सॉसेज में इसका उपयोग किया जाता है। एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर टमाटर में विटामिन ए, सी और के होता है।


साथ ही इसमें नियासिन, थियामिन और मैग्नीशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें वसा बहुत कम होती है। अब जब टमाटर के इतने सारे फायदे हैं, तो आप इसे किचन में कैसे नहीं रख सकतीं। इसके बिना खाना पकाने की तो मैं भी नहीं सोच सकता।

मास्टरशेफ की तरह कुकिंग करना चाहती हैं, तो इन पांच चीजों को अपने किचन में जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed