तरबूज ही नहीं, इसके बीज के भी हैं कई बड़े फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबूज तो आप खाते ही होंगे पर इसके बीज का आप क्या करते हैं? जाहिर है आप इसके बीज को फेंक ही देते होंगे। लेकिन इसके लाभ को जानने के बाद शायद आप ऐसा नहीं करेंगे?
तरबूज के बीज को चबाकर खाएं या फिर इसके तेल का इस्तेमाल करें, दोनों ही रूप में यह फायदेमंद है। आयरन, पोटैशियम और विटामिन्स से भरपूर तरबूज के बीज सेहत, स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद हैं।
इसमें मौजूद मैग्नीशियम हृदय की कार्यप्रणाली को नॉर्मल रखता है और मेटाबॉलिक सिस्टम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह कार्डियोवस्कुलर रोगों और हाइपरटेंशन में भी फायदेमंद है।
शुगर रखें कंट्रोल में
तरबूज के बीज को थोड़े से पानी में उबालें। इस पानी को रोजाना चाय की तरह पिएं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
जवां त्वचा के लिए
इसमें अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो त्वचा में नमी को बनाए रखते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व झुर्रियों को दूर करता है।
मुंहासे दूर भगाए
स्किन इंफेक्शन में भी यह सही है। यदि एक्ने की समस्या हो, तो तरबूज के बीज का तेल चेहरे पर लगाएं।
यह चेहरे से गंदगी और सिबम को हटाकर पोर्स को खोल देता है तथा त्वचा को सुंदर बनाता है।
बालों के लिए फायदेमंद
प्रोटीन और जरूरी मात्रा में अमीनो एसिड होने के कारण इसका बीज बालों के लिए रामबाण है। इसके बीज को चबाकर खाने से बाल जड़ से मजबूत होते हैं।