कामेच्छा बढ़ानी है तो खाएं तरबूज, और भी हैं फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गर्मियों में तरबूज खाने की एक और पुख्ता वजह है। हाल में हुए शोध की मानें तो तरबूज का सेवन कामेच्छा बढ़ाने में भी मददगार है।
इटली के शोधकर्ताओं का मानना है कि तरबूज के सेवन से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और एरेक्टाइल डिस्फंक्शन व कामेच्छा से जुड़ी समस्याओं से बचाव हो सकता है।
तरबूज में मौजूद अमीनो एसिड जिसे अर्गिनाइन भी कहते हैं, कामेच्छा बढ़ाने के लिए वियाग्रा से कम असरदार नहीं है, ऐसा शोधकर्ताओं का दावा है।
92 प्रतिशत पानी वाले इस फल में कई अहम मिनिरल्स और पोषक तत्व हैं जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। जानें इसके और कई फायदे।
वजन घटाने में फायदेमंद
तरबूज में मौजूद सिट्रयूलाइन नामक तत्व शरीर से फैट्स कम करने में मददगार है। यह फैट्स बनाने वाली कोशिकाओं की सक्रियता कम करता है। इसके अलावा, इसमें पानी अधिक है जो डाइटिंग के दौरान बेहतरीन विकल्प है।
दिल और हड्डियों के लिए फायदेमंद
तरबूज में मौजूद लाइकोपीन दिल और हड्डियों, दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह शरीर में रक्त संचार ठीक करता है जिससे दिल से जुड़े रोगों का रिस्क कम होता है।
इसके अलावा, तरबूज में अच्छी मात्रा में पोटेशियम है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
जवां त्वचा के लिए
तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी, फ्लेवनॉयड्स, कैरीटोनॉयड्स आदि तत्व होते हैं जो त्वचा के कसाव को बरकरार रखने और लंबे समय तक एजिंग के निशानों को दूर रखने में मददगार हैं।
किडनी के लिए फायदेमंद
तरबीज युरीन के फ्लो को ठीक रखता है और लिवर की प्रक्रिया सुचारु रखता है। इसके सेवन से पाचन ठीक तरह से होता है और किडनी से जुड़े रोगों का रिस्क कम होता है।
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
तरबूज में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में नर्वस सिस्टम और मांसपेशियों की सेहत के लिए जरूरी है। इसके सेवन से मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।
प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है
तरबूज में अल्काइन अधिक मात्रा में होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं और बुखार व संक्रमण से दूर रखने में मददगार होते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद
तरबूज में बीटा कैरोटीन है जो रतौंधी और मोतियाबिंद जैसे रोगों से बचाव में मददगार है। इसका नियमित सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है।