फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   washing your hands make you optimistic

साबुन से हाथ धोने का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप

Sat, 26 Oct 2013 12:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Oct 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
washing your hands make you optimistic

हाल में एक शोध में माना गया है कि हाथ धोने से न सिर्फ आप स्वस्थ रहते हैं बल्कि यह आपको सकारात्मक बनाने में भी मददगार है।

विज्ञापन


'अच्छी आदतें' जो वाकई अच्छी नहीं

जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोन के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर माना है कि हाथ धोकर किसी काम को शुरू करने से हम उसके प्रति अधिक सकारात्मक होते हैं।

शोधर्ताओं ने 98 प्रतिभागियों को तीन समूहों में बांटा। पहले दो समूहों को मुश्किल काम सौंपा गया और फिर उस काम को लेकर फीडबैक लिया गया, वहीं तीसरे समूह से वहीं कार्य करवाने के पहले हाथ धुलवाए गए।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने पाया कि पहले दो समूह की अपेक्षा तीसरा समूह अधिक सकारात्मक रहा। इसके बाद यही प्रक्रिया फिर दोहराई गई जिसमें तीसरे समूह की जगब पहले दो समूहों से हाथ धोने के बाद काम करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पहले दो समूह के प्रतिभागी उस कार्य को लेकर अधिक सकारात्मक रहे।

शोधकर्ता डॉ. कैस्पर के अनुसार शरीर की सफाई न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है बल्कि इसके साथ नकारात्मक विचार भी धुल जाते हैं और नई परिस्थिति में सामंजस्य बैठाना आसान होता है।

यह शोध सोशल साइकोलॉजिकल एंड सोशियोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed