फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   walnut can prevent prostate cancer

अखरोट खाने का यह फायदा जानते हैं आप?

Mon, 17 Nov 2014 01:32 PM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
walnut can prevent prostate cancer

हाल में हुए शोध में अखरोट के सेवन का नया फायदा पता चला है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि अखरोट से भरपूर डाइट के सेवन से प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क कम होता है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है अखरोट कोलेस्ट्रॉल घटाता है और इन्सुलिन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाता है। इससे प्रोस्टेट कैंसर की आशंका घटती है। साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की अधिकता है जो प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क कम करता है।
विज्ञापन


हालांकि इस शोध में यह भी साफ किया गया है कि केवल ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन ही प्रोस्टेट कैंसर से बचाव नहीं संभव कर सकता है।

बढ़ाता है यह हार्मोन

walnut can prevent prostate cancer

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना कि अखरोट के सेवन से शरीर में आईजीएफ-1 नामक हार्मोन बढ़ता है जो प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क कम करने में सहायक है।

शोधकर्ता पॉल डेविस के अनुसार, ''न केवल अखरोट बल्कि अखरोट का तेल भी कोल्स्ट्रॉल घटाने और इन्सुलिन सेंस्टिविटी बढ़ाने में सहायक है। हमने अपने शोध में चूहों पर इसका प्रयोग करके यह निष्कर्ष निकाला है।''

शोध के दौरान चूहों को ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त अखरोट का सेवन कराया गया और 18 सप्ताह तक उनका परीक्षण किया गया। शोधकर्ताओं ने प्रोस्टेट ट्यूमर को रेकने की दिशा में काफी सकारात्मक परिणाम पाया।

यह शोधमेडिसि‌नल फूड जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed