फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   walnut benefits for hairs

अखरोट का यह फायदा जानकर इसे डाइट में जरूर लेंगे आप

Wed, 01 Apr 2015 12:01 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
walnut benefits for hairs

सूखे मेवे में अखरोट न केवल कोलेस्ट्रॉल कम करने और वजन पर नियंत्रित रखने के लिए जरूरी हैं बल्कि इसके और भी बड़े फायदे हैं।

विज्ञापन


हाल में हुए शोध कि मानें तो अखरोट के सेवन से बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे समय से पहले सफेद बाल और डैंड्रफ आदि को दूर किया जा सकता है।

डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित इस शोध में नेशनल हेयर अवेयर कैंपेन के विशेषज्ञों ने अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है। हेयर एक्सपर्ट डॉ. जैन वेडस्टन के अनुसार, ''अखरोट विटामिन और मिनिरल्स का बड़ा स्रोत है और इसकी इसी खूबी के कारण हम अपने क्लाइंट्स के उपचार में इसका इसेत्माल करते हैं।''

पोषक तत्वों से भरपूर है अखरोट

walnut benefits for hairs

उनके अनुसार, अखरोट में मेलानिन नामक तत्व है जो बालों को असमय सफेद होने से रोकना है। इसमें विटामिन ई व बायोटिन नामक तत्व हैं जो बालों के रंग को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

शरीर में कॉपर की कमी के कारण भी बाल समय से पहले सफेद होते हैं इसलिए अखरोट का सेवन उनके लिए फायदेमंद माना जाता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि परिटीन, विटामिन ई, मिनिरल्स आदि पोषक तत्वों की अधिकता वाले इस मेवे के सेवन से त्वचा और बालों से संबंधित सभी समस्याओं का उपचार संभव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed