फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   vitamin e can cure Alzheimer

भूलने की बीमारी तो डाइट में इसे न भूलें

Thu, 02 Jan 2014 11:14 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jan 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
vitamin e can cure Alzheimer

अल्जाइमर यानी भूलने की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए गौर फरमाने वाली खबर है। पहली बार एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि अल्जाइमर के मरीजों के लिए विटामिन ई का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें - तेज दिमाग से लेकर कई दर्द भगाने तक, जानें अहम पहलू


सालों से यह अध्ययन का विषय बना रहा है कि विटामिन का एंटीऑक्सीडेंट गुण फायदेमंद है या नहीं। पर चिकित्सीय परीक्षणों के नतीजे मिलेजुले रहे।

पढ़ें - बर्गर और पिज्जा खाने की दिमाग चुकाता है यह कीमत
विज्ञापन


इसके बाद एक रिपोर्ट में विटामिन ई के हाई डोज से मौत का खतरा बढ़ने के दावे के बाद ऊहापोह की स्थिति जस की तस बनी रही। हालांकि इस नए अध्ययन में विटामिन ई के हाई डोज को सुरक्षित पाया गया। अमेरिका के माउंट सिनाई स्थित फैकल्टी ऑफ इकॉन स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख अध्ययनकर्ता और यूनिवर्सिटी ऑफ मिन्नेसोटा के प्रोफेसर डॉ. मॉरिस डीस्केन ने कहा कि हम सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। पर इस तरह की कोई समस्या नहीं मिली। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि डिमेंशिया के सभी मरीजों को विटामिन ई का हाई डोज लेना चाहिए।

क्यों खतरनाक है अल्जाइमर
अल्जाइमर के मरीजों को खाना बनाने, खरीददारी और यात्रा करने जैसे रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अध्ययनकर्ताओं की मानें तो विटामिन ई का सेवन इस तरह की दिक्कतों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

यह अल्जाइमर के मरीजों की कार्यक्षमता में आ रही गिरावट को प्रति वर्ष 19 फीसदी तक कम कर सकता है। यह अध्ययन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि विटामिन ई आसानी से किसी भी दवा की दुकान पर उपलब्ध होने के साथ ही महंगा भी नहीं है।


इस अध्ययन को ‘जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन’ में प्रकाशित किया गया है। तनाव से कम उम्र में भी हो सकती है बीमारी आमतौर पर अल्जाइमर की बीमारी 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में पायी जाती है। वैसे कम उम्र के लोग भी तनाव के चलते इस बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। इसका कोई इलाज भी नहीं है। इसके कारण मौत तक हो सकती है।

2006 में दुनिया भर के 2.66 करोड़ लोग इससे पीड़ित थे। 2050 तक हर 85 में से एक व्यक्ति अल्जाइमर से पीड़ित होगा।

इनमें मौजूद है विटामिन ई
विटामिन ई के स्रोत अंडे, सूखे मेवे, बादाम और अखरोट, सूरजमुखी के बीज, हरी पत्तेदार सब्जियां, शकरकंद, सरसों, शलजम, एवोकेडो, ब्रोकली, कड लीवर ऑयल, आम, पपीता, कद्दू, पापकॉर्न।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed