फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   velvet meaty mushroom soup

वेलवेट मीटी मशरूम सूप

Thu, 22 Nov 2012 05:55 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Thu, 22 Nov 2012 05:55 PM IST
विज्ञापन
velvet meaty mushroom soup

तैयारी का समयः 15 मिनट

विज्ञापन

बनाने मे समयः 15 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
चार कप मटन स्टॉक, आधा कप बारीक कसा मटन, आधा कप कटा बटन मशरूम, एक चौथाई कप बारीक कटे गाजर, गोभी,  हरा प्याज, शिमला मिर्च, एक पैकेट मशरूम सूप मिक्स, एक चम्मच मक्खन या जैतून का तेल।


सीजनिंग
एक चम्मच नींबू का रस, एक चौथाई चम्मच (व्हाइट पेपर, सूखे अजवाइन के फूल, काली मिर्च, नमक)।

गार्निशिंग
एक चम्मच क्रीम और एक चम्मच हरा धनिया।

विधि
- सॉस पैन में मक्खन या जैतून का तेल डालकर गर्म करें। प्याज, मशरुम, गोभी, गाजर और शिमला मिर्च डाल कर दो मिनट तक भूनें, फिर उसमें मैश किया मटन डालें और तलें।
विज्ञापन


- मटन स्टॉक डाल कर भूनें और मशरुम सूप मिक्स मिलाकर पांच मिनट तक उबालें।

- मसाला डालें, फिर थोड़ी क्रीम और ताजा धनिया के साथ मिश्रण अच्छी तरह मिलाएं। धनिया के पत्ते सर्व करें।

कोमल की टिप्स
सब्जी के बजाय आप सिर्फ उबले आलू व मटर डालकर मशरूम स्कॉच शोरबा सूप तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed