फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   valentines gift ideas for women

ये तोहफे देंगे, आपकी बांहों में होगी प्रेमिका

Tue, 04 Feb 2014 02:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Feb 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
valentines gift ideas for women

प्रेमिका से प्यार का इजहार जाहिर करने के लिए वैसे तो सिर्फ प्यार भरा एहसास ही काफी है लेकिन इसके साथ अगर कोई प्यारा सा उपहार जुड़ जाए तो दूसरी ओर से 'हां' की उम्मीद और भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन


वैलेंटाइन्स डे जितना करीब आ रहा है यकीनन आपके लिए आपकी प्रेमिका के हिसाब से परफेक्ट उपहार की तलाश भी उतनी ही बढ़ चुकी होगी।

ऐसे में अगर आपकी प्रेमिका सजने-संवरने की जरा भी शौकीन हैं तो ये उपहार न सिर्फ उसके दिल को भाएंगे बल्कि वह आपके लिए कितनी खास और खूबसूरत है, इसका संदेश भी पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

गहनों से जीतें दिल

valentines gift ideas for women

दिल के शेप का छोटा पेंडेंट हो या फिर सिल्वर ईयर रिंग्स, प्यार भरा छोटा सा उपहार न सिर्फ उसका दिल जीतेगा बल्कि उसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है।

थोड़ा बजट बढ़ाएंगे तो प्लैटिनम रिंग या गोल्ड ब्रेसलेट भी वैलेंटाइन्स डे पर आपकी प्रेमिका के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

सेक्सी लॉन्जरी

valentines gift ideas for women

रूमानियत के पलों में नजदीकियों की‌ चाह और भी बढ़ सकती है जब आप उनके लिए ब्लैक या रेड लॉन्जरी का उपहार दें। जरा सोचिए, आपका दिया यह तोहफा आपकी खूबसूरत प्रेमिका के लिए उपहार होगा या फिर आपके लिए।

विज्ञापन

फेवरेट परफ्यूम

valentines gift ideas for women

अगर आप अपने प्यार का इजहार सेफ साइड के साथ करना चाहते हैं तो परफ्यूम से सुरक्षित विकल्प क्या हो सकता है। यह न सिर्फ आपकी प्रेमिका को भाएगा बल्कि आपके बजट के हिसाब से भी इसमें मनचाहे विकल्प मौजूद हैं।

साथ ही आपको उनकी पसंद-नापंसद का कितना ख्याल है, यह बताने का इससे अच्छा तरीका क्या हो सकता है।

स्पा वाउचर

valentines gift ideas for women

हर लड़की में खूबसूरती दिखने की चाहत हमेशा जोर मारती है। ऐसे में इसका ‌सम्मान करते हुए उनके लिए उनके मनपसंद स्पा के गिफ्ट वाचर भी भेंट कर सकते हैं।

पर हां, यह गिफ्ट देना है तो 14 फरवरी से पहले ही दें ताकि वह सही समय पर इसका इस्तेमाल भी कर सकें।

फूल

valentines gift ideas for women

आप जिससे प्यार करते हैं उसकी तारीफ में उपमाएं तो अक्सर फूलों की देते हैं पर फूल से नाजुक प्रेमिका को किसी फूल का उपहार कितनी बार देते हैं। इस वैलेंटाइन्स डे पर आप कुछ दे या न दें, साथ में उसका पसंदीदा फूल या गुलाब देने से न चूंके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed