फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   valentines day special chocolate chiffon pudding

वैलेंटाइन्स डे स्पेशलः चॉकलेट शिफॉन पुडिंग

Tue, 12 Feb 2013 05:24 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Tue, 12 Feb 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
valentines day special chocolate chiffon pudding

तैयारी का समयः 10 मिनट

विज्ञापन

बनाने का समयः 20 मिनट

सामग्री
500 मिलीलीटर दूध, तीन बड़े चम्मच कोकोआ पाउडर, तीन चौथाई कप शक्कर, दो अंडे, 200 मिलीलीटर क्रीम, एक चम्मच वनीला एसेंस, एक कप बारीक कटे मेवे (बादाम, अखरोट व काजू), तीन चम्मच जिलेटिन (पानी में घोल लें), दो चम्मच कस्टर्ड पाउडर (पानी में घोलकर पेस्ट बनाएं, चुटकी भर कॉफी पाउडर।  

विधि
- अंडे में शक्कर डालकर फेंट लें।
- सॉसपैन में दूध गर्म करें और कोकोआ पाउडर डालकर मिलाएं।
- अब इसमें कस्टर्ड पाउडर मिलाएं और हिलाते रहें।
- इसमें अंडे का घोल मिलाएं और धीमी आंच पर हिलाते रहें।
- गाढ़ा होने पर घोल को आंच से हटा दें।
- इसमें कॉफी पाउडर व जिलेटिम का घोल मिलाएं।
- अब इसे ठंडा होने के लिए थोड़ दें। सामान्य होने पर इसमें 150 ग्राम क्रीम मिलाएं और 50 ग्राम क्रीम को गार्निश के लिए अलग रख दें।
- अब इसमें ड्राइ फ्रूट्स डालकर मिलाएं और सर्विस डिश में रखकर फ्रीजर में दो घंटे के लिए छोड़ दें।
- निकालकर क्रीम की गार्निश करें और वनीला आइसक्रीम या चॉकलेट सॉस के साथ सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed