फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   valentines day special almond souffle

वैलेंटाइन्स डे स्पेशलः एल्मंड सॉफल

Thu, 14 Feb 2013 09:39 AM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Thu, 14 Feb 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
valentines day special almond souffle

तैयारी का समयः 15 मिनट

विज्ञापन

बनाने का समयः 20 मिनट

सामग्री
दूध 500 मिलीलीटर, तीन चौथाई कप बादाम का पेस्ट, एक चम्मच कस्टर्ड पाउडर (पानी मिलाकर पेस्ट बना लें), दो अंडे, तीन चौथाई कप शक्कर, 100 मिलीलीटर क्रीम, तीन चम्मच जिलेटिन (पानी में घोल लें), आधा चम्मच नींबू का एसेंस, दो चम्मच बारीक कटे बादाम।

विधि
- अंडे के पीले भाग को शक्कर के साथ फेंट लें और अलग रख दें।
- सॉस पैन में दूध गर्म करके उसमें कस्टर्ड पाउडर मिलाएं।
- अच्छे से हिलाते हुए उसमें अंडे का मिश्रण मिलाएं और हिलाते रहें।
- धीमी आंच पर इसे गाढ़ा कर लें।
- फिर आंच से हटाकर इसमें जिलेटिन अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- ठंडा होने पर इसमें क्रीम और बादाम का पेस्ट मिलाकर हिलाएं।
- अब इसमें नींबू का एसेंस मिलाकर सर्विंग डिश में परोसें।
- फ्रिज में दो घंटे तक रखें और बादाम की गार्निश के साथ सर्व करें।

कोमल की टिप्स
एल्मंड पेस्ट बनाने के लिए 200 ग्राम बादाम को भिगोकर छील लें और एक चोथाई कप दूध के साथ मिक्सर में पीस लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed