फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   two tricks to negotiate salary successfully

चाहिए मनचाही सैलरी तो जरूर आजमाएं ये दो उपाय

Fri, 06 Sep 2013 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Sep 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
two tricks to negotiate salary successfully

किसी भी नौकरी के इंटरव्यू सबसे मुश्किल दौर तब होता है जब सैलरी तय करने को लेकर दोनों पक्षों में ठन जाती है। कभी-कभी आपकी सारी मेहनत सैलरी तय करने में हुई थोड़ी सी चूक से बेकार हो जाती है तो कभी मनवांछित तनख्वाह न मिल पाने की कसक आपके लिए टीस बन जाती है। ऐसे में अगर आप इंटरव्यू के दौरान सैलरी तय करते दो बातों का ध्यान रखेंगे तो मनचाही सैलरी की राह आसान हो सकती है।

विज्ञापन


मनचाही तनख्वाह की आपकी ख्वाहिश इंटरव्यू के दौरान ही किस तरह पूरी हो सकती है इस बारे में दो अलग-अलग शोधों में दो उपाय खोजे गए हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार, अगर इंटरव्यू के दौरान सैलरी पर बात करते वक्त जो लोग अपनी मंशा पहले बता देते हैं, उनके मनमुताबिक पैकेज मिलने की संभावना अधिक हो जाती है।
विज्ञापन


बायोडाटा में सबसे ज्यादा क्या देखती हैं कपंनियां?
विज्ञापन
विज्ञापन


मसलन, अगर इंटरव्यू लेने वाला अधिकारी आपसे पूछ रहा है कि सैलरी के बारे में आपकी क्या चाहत है तो बजाय टालने के या उसके ऊपर छोड़ने के, आप अपनी मंशा खुद बताएं। शोधकर्ता ब्रैन गूनिया के अनुसार, ''आप किसी कंपनी से कितनी सैलरी चाहते हैं अगर इस बारे में आप अपनी मंशा पहले बताएंगे तो सामने वाला अपनी ऑफर रखने के पहले आपकी इच्छा के बारे में सोचेगा।''

वहीं दूसरे शोध में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि 'राउंड फिगर' के बजाय वांछित सैलरी के आसपास का पैकेज बताने से उसके मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यानी अगर किसी नौकरी के लिए 30,000 रुपए प्रतिमाह की सैलरी चाहते हैं तो बजाय 30,000 कहने के आप 30, 500 या 29,800 जैसे राशि कहेंगे तो 30,000 रुपए मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

दफ्तर के लिए तैयार होते वक्त ऐसे पहनें टाई

अब अगर आप किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू की तैयारी में लगे हैं तो सैलरी तय करते वक्त इन दोनों बातों का ध्यान जरूर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed