बेडरूम में आपके लिए बड़ा खतरा है टीवी सीरियल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी पर अगर आप सास-बहू के सीरियल अधिक देखते हैं तो इसका खामियाजा आपको अपने बेडरूम में चुकाना पड़ सकता है।
हाल में हुए शोध की मानें तो जो लोग टीवी पर पारिवारिक धारावाहिक अधिक देखते हैं उनके संबंधों में रोमांस जल्दी घट जाता है।
प्यार को लेकर बदल जाती है सोच
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के शोधकर्ताओं की मानें तो जो लोग टीवी पर पारिवारिक धारावाहिक अधिक देखते हैं, प्यार और रोमांस के प्रति उनकी सोच अपेक्षाक-त कम सकारात्मक होती है जिसका फल उनके संबंधों के रोमांस पर नकारात्मक पड़ने लगता है।
शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि रियलिटी शो की अपेक्षा जो लोग चीवी पर धारावाहिक अधिक देखते हैं, वे सच्चे प्यार और आजीवन रोमांस में कम विश्वास करते हैं।
रियलिटी शो अधिक देखते हैं
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह भी माना, ''जो लोग टीवी पर रियलिटी या डेटिंग शो अधिक देखते हैं उनके जीवन में रोमांस अपेक्षाकृत अधिक होता है।''
यह शोध साइकोलॉजी ऑफ पॉपुलर मीडिया कल्चर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।