फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   tricks to handle shopoholic wife

बीवी अधिक खर्च करती हैं तो ये 5 उपाय करेंगे आपकी मदद

Tue, 23 Sep 2014 11:34 AM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
tricks to handle shopoholic wife

कहते हैं पुरुष मंगल से हैं और महिलाएं शुक्र से। यानी पुरुषों और महिलाओं के व्यक्तित्व पूरी तरह अलग-अलग हैं। यह बात तब भी साबित होती है जब बात शॉपिंग की आती है।

विज्ञापन


औरतों के लिए जितना मनोरंजक है शॉपिंग का काम, पुरुषों के लिए यह किसी डरावने सपने से कम नहीं है। ऐसे में शादीशुदा जिंदगी में अधिक शॉपिंग करने की आदत अक्सर होने वाली नोक-झोक की वजह हो सकती है।
विज्ञापन


ऐसे में ये पांच उपाय उन पुरुषों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं जो अपनी बीवी की अधिक शॉपिंग करने की आदत से अक्सर परेशान रहते हैं।

पहले ही कर लें समझौता

tricks to handle shopoholic wife

शादी के बाद आपको आपकी पत्नी के साथ शॉपिंग पर न जाना पड़े ऐसा तो संभव नहीं है लेकिन शॉपिंग से पहले बरती गई समझदारी आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती है।

दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान हो या अगले हफ्ते होने वाली क्रिकेट सीरीज, एक शॉप‌िंग के बदले आप अपने ऐसी छोटी ख्वाहिश तो मनवा ही सकते हैं।

ऐसे में आपकी बीवी का शॉपिंग का कुछ जोश तो कम होगा ही, साथ ही आपको भी शॉपिंग के बदले अपने दूसरे शौक पूरे करने का मौका भी मिल जाएगा।

पैसे के मामले में बरतें यह सावधानी

tricks to handle shopoholic wife

आप किसी खास वजह से पैसे जमा कर रहे हैं जिसमें आपकी पत्नी की भी रुचि हो, यह जानकारी आप समय-समय पर अपने साथी को देते रहें। मसलन, इस बार छुट्टियों पर आपकी बड़ी प्लानिंग को उनसे बांटिए जिससे शॉपिंग के बदले डिनर या मूवी पर ही समझौता हो सके।

इसके अलावा, कोशिश करें कि आपकी बीवी कार्ड का इस्तेमाल करने के बजाय कैश में ही खर्च करें जिससे उन्हें एहसास रहे कि वह जो चीज ले रही हैं उसकी कीमत क्या हो सकती है और वे कहां ओवर बजट हो रही हैं।

विज्ञापन

खुद भी घुसें

tricks to handle shopoholic wife

माना कि शॉपिंग आपको बोरियत भरा काम लगता है लेकिन बात जब बजट के डगमगाने की हो तो शॉपिंग के दौरान आपका घुसना भी जरूरी है।

आप उनके साथ शॉपिंग पर खुद भी जाएं कभी-कभी। इससे न सिर्फ आपके साथ होने का एहसास उनके साथ होगा बल्कि जहां उनके कदम फिसलेंगे, आप वहीं ब्रेक लगा सकेंगे।

इसके साथ-साथ आप उनके साथ थोड़ा समय अकेले में भी बिता ही लेंगे। साथ ही, आपका दिया मशवरा आपकी पत्नी के लिए खास भी होगा और आप दोनों का समय भी बचाएगा।

बदलें उनका ध्यान

tricks to handle shopoholic wife

शॉपिंग से बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं, यह एहसास आप अपनी पत्नी को दिला सकते हैं। मसलन, वीकेंड पर शॉपिंग के बजाय कोई रोमांटिक डेट हो तो न केवल आपकी श्रीमती खुश होंगी बल्कि शॉपिंग का ख्याल दूर-दूर तक उनके पास नहीं फटकेगा।

इसी तरह, उनके किसी दूसरे शौक से संबंधित गतिविधि जैसे फिल्म देखना या उनके दोस्तों को बुलाना भी बेहतर विकल्प हो सकते हैं, शॉपिंग की संभावना कम करने के लिए। एक बार ट्राइ तो करके देखें।

सकारात्मक सोचें

tricks to handle shopoholic wife

हर रात के बाद सुबह होती है। अगर आप लाख कोशिश के बाद भी उनका शॉपिंग का इरादा टाल नहीं पा रहे हैं तो इसके सकारात्मक पहलू ही सोचना शुरू कर दें।

हफ्ते में अगर कुछ घंटे शॉपिंग के लिए आप अपनी पत्नी को समय दे देते हैं तो इससे उनको जो खुशी मिलेगी वह आपके दिल को ठंडक पहुंचाएगी।

शॉपिंग के दौरान, न केवल आपका चलना-फिरना हो जाएगा बल्कि आपमें धैर्य भी बढ़ेगा।

Also read : Signs that Say You are a Shopaholic
5 Things All Committed Men Must Do

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed