वजन घटाने के लिए खा सकते हैं ये 5 सुपरफूड
क्या आप वजन बढ़ने से परेशान हैं? क्या आप वजन कम करने के लिए डायटिंग करते हैं। मोटापे के कारण अपनी मनपसंद चीज नहीं खा पाते? अगर आपके सवालों के जवाब हां हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं।
टॉप10होमरेमेडिस के मुताबिक, कुछ आसान उपायों से आसानी से वजन कम किया जा सकता हैं। आपको कुछ ऐसे सुपरफूड खाने होंगे जो आसानी से आपका वजन घटा सकते हैं। जानिए, कौन से हैं वे सुपरफूड।
ग्रीन टी
कॉफी और चाय पीने के बजाय ग्रीन टी पीने के कई फायदे हैं। सबसे पहले तो ये मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाता है इसके साथ ही भूख को भी नियंत्रित करता है। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन से हार्ट ठीक से काम करता है।
साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स से फैट और कैलोरी बर्न होती है। दिन में कम से कम दो बार ग्रीन टी पीनी चाहिए।
अंडा
वजन कम करने के लिए अंडा बेहतर च्वॉइस हो सकती है। नाश्ते में अंडा खाना फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च ये बात साबित कर चुकी हैं कि एग में पीए जाने वाले पोषक तत्व कैलोरी को कम करते हैं।
अंडे में मौजूद प्रोटीन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। सुबह नाश्ते के समय अंडा खाने से कॉलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। अंडे को आप किसी भी रूप में खा सकते हैं।
ब्राउन राइस
सफेद चावल खाने के बजाय यदि आप ब्राउन चावल खाएंगे तो इसमें मौजूद फाइबर से आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। ब्राउन राइस लो कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थ है जिसको खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
ब्राउन राइस में विटामिन बी, ई और मैगनिश्यिम, आयरन पाया जाता है। फैट बर्न करने के साथ-साथ ब्राउन राइस खाने से दिल की बीमारियां भी नहीं होती। साथ ही रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है।
डार्क चॉकलेट
आमतौर पर चॉकलेट को वजन बढ़ाने के लिए जाना जाता है लेकिन डार्क चॉकलेट खाकर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट में भारी मात्रा में कोकोआ पाउडर मिला होता है जो कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
फैट कम करने में बहुत मदद मिलती है। रिसर्च ये भी कहती हैं कि रोजाना डार्क चॉकलेट खाने से ना सिर्फ वज कम होता है बल्कि कैलोरीज भी घटती हैं।
संतरा
संतरा उन सुपरफूड में से एक है जो वजन कम करने में सहायक है। संतरे में बड़ी मात्रा में विटामिन सी और फज्ञइबर मिला रहता है जो कि मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।
संतरे को खाने से आप अधिक खाना खाने से बचते हैं और इसमें मौजूद विटामिन सी फैट बर्न करता है। इसे डायट में शामिल करने से आपको बहुत फायदा हो सकता है।