फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   Top 5 Natural Antibiotics

गर्मियों में दवाओं के सेवन के बजाय इन्हें खाएंगे तो नहीं पड़ेंगे कभी बीमार!

Tue, 02 Jun 2015 02:29 PM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Natural Antibiotics

लोग छोटी-मोटी समस्याओं के लिए एंटीबायोटिक्स खातें हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनके नुकसान बहुत हैं। चलिए, जानें, कुछ घरेलू एंटीबायोटिक्स के बारे में।

विज्ञापन


आमतौर पर बैक्टीरिया इंफेक्शन दूर करने के लिए एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल किया जाता है। अगर एंटीबायोटिक्स सही से काम करती हैं तो वो आसानी से बैक्टीरिया को या तो मार देती हैं या फिर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोक देती है।
विज्ञापन


बैक्टीरिया से कान में इंफेक्शन, पेट संबंधी समस्याएं और कई तरह के त्वचा रोग हो जाते हैं। अलग-अलग तरह की एंटीबायोटिक्स अलग-अलग तरह के बैक्टीरिया को दूर करने के काम आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप10 होम रेमेडिस ऑनलाइन के मुताबिक, एंटीबायोटिक्स वायरस से होने वाले इंफेक्शन से नहीं लड़ सकती जैसे कोल्ड, फ्लू, कफ और गले की तकलीफ। साथ ही ये फंगल इंफेक्शन से लड़ने में भी असमर्थ है।

ऐसे में जरूरी हो जाता है आप कुछ ऐसे घरेलू उपचार करें जिससे एंटीबायोटिक्स के साइड इफेक्ट भी ना हो और इंफेक्शन से भी जल्दी निजात मिल जाएं। जानिए, ऐसे ही कुछ घरेलू एंटीबायोटिक्स जो आसानी से तमाम रोगों से मुक्ति दिला सकते हैं।

लहसुन

Top 5 Natural Antibiotics

लहसुन एक ऐसा नैचुरल एंटीबायोटिक्स है जो एंटीफंगल और एंटीवायरल का काम करता है। 1999 की एक रिसर्च में पाया गया था कि लहसुन मे विटामिन, न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि बैक्टीरिया दूर करने में बहुत मदद करते हैं।

आपको 2 से 3 लहसुन खाली पेट खाना चाहिए। आप खाने में भी लहसुन मिला सकते हैं।

सभी फोटोः गेटी इमेज

शहद

Top 5 Natural Antibiotics

शहद को सबसे अच्छा घरेलू एंटीबायोटिक माना गया है। इसमें एंटीसेप्टिक, सूक्ष्मजीवीरोधी और प्रज्वलनरोधी तत्व शामिल हैं। 2014 की एक रिसर्च के मुताबिक, शहद में अलग-अलग स्तर पर इंफेक्‍शन से लड़ने के गुण मौजूद होते हैं।

इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। रोजाना दालचीनी में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर पीने से लाभ होता है।

हल्दी

Top 5 Natural Antibiotics

हल्दी आर्युवे‌दिक और चाइनीज मेडिसीन मानी जाती है। बैक्टीरिया को नष्ट करने में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। शरीर में होने वाली कई तकलीफों को इस नैचुरल एंटीबायोटिक से दूर ‌किया जा सकता है।

एक चम्मच हल्दी में 5 से 6 चम्मच शहद मिलाकर इसे एयरटाइट जार में बंद कर दें और रोजाना आधा-आधा चम्मच इस मिक्सर को लें।

अदरक

Top 5 Natural Antibiotics

बैक्टीरिया से होने वाली हेल्‍थ प्रॉब्लम्स को नैचुरल एंटीबायोटिक अदरक ना सिर्फ ठीक करती है बल्कि हेल्‍थ प्रॉब्लम्स से बचाती भी है। खाने से होने वाली समस्याओं को ताजा अदरक खाकर दूर किया जा सकता है।

अदरक की चाय पीने से बैक्टीरिया इंफेक्‍शन खत्म करने में बहुत मदद मिलती है। आप चाहे तो 1 इंच लंबी अदरक का टुकड़ा लें उसे डेढ़ कप पानी में उबालकर पी सकते हैं। आप चाहें ता शहद और नींबू में अदरक डालकर पी सकते हैं। खाने में भी अदरक डाल सकते हैं।

नीम

Top 5 Natural Antibiotics

नीम को भी नैचुरल एंटीबायोटिक माना गया है। पिंपल और एक्ने जैसे बैक्टीरिया को नीम से नष्ट किया जा सकता है। नीम से कई मुंह की समस्याओं जैसे कैविटी, मसूड़े की सूजन जैसी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

त्वचा के रोगों को दूर करने के लिए नीम लाभदायक है। नहाने के पानी में भी नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed