फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   Tonsillitis home remedies

टॉन्सिल के दर्द से परेशान हैं तो आजमाएं ये उपाय

Thu, 28 Nov 2013 03:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
Tonsillitis home remedies

मौसम बदलने पर, खासतौर पर सर्दियों में टॉन्सिल के मरीजों की तकलीफें बढ़ जाती हैं। इसकी वजह वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण हैं जिनसे गले में टॉन्सिल वाले भाग में दर्द व सूजन की दिक्कत होती है।

विज्ञापन


पढ़ें - छींकने का अंदाज खोल सकता है आपके राज

आमतौर पर ऐसी स्थिति में मरीज को गले और कान में दर्द, गले में खराश, सिर दर्द, बुखार, बदन दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं जिसे इसके लक्षणों के तौर पर मान सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें - जुकाम से हो सकता है मोटापा, जुकाम के ये पहलू नहीं जानते हैं आप


अगर आपको भी यह समस्या अक्सर परेशान करती है तो इसमें आराम के लिए अपने घर में ही ये उपाय आजमा सकते हैं।

बर्फ की सेंक
एक सूती कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़ें भरें और गले में टॉन्सिल वाले भाग पर सेंके। दिन में पांच से छह बार बर्फ की सेंक दें।

हल्दी वाला दूध

एक ग्लास में गर्म दूध लें। उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाएं और सोने से पहले नियमित रूप से इसका सेवन करें।

नींबू, नमक और शहद
एक ग्लास गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़ लें। इसमें एक चुटकी नमक डालें और दो चम्मच शहद डालें। इसे दिन में दो बार लें।

अगर इनसे भी आपको आराम न मिले तो डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed