फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   tomato_cancer_cut_risk

पुरुषों को बड़ी बीमारी से बचा सकते हैं टमाटर

Sun, 31 Aug 2014 03:17 PM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
tomato_cancer_cut_risk

ब्रिटेन में हुए इस अध्ययन के मुताबिक़ नियमित तौर पर टमाटर खाने वाले पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर होने का ख़तरा 20 फ़ीसदी कम हो जाता है।

विज्ञापन


दुनिया भर के पुरुषों में होने वाले कैंसरों में प्रोस्टेट कैंसर दूसरे नंबर पर है।

ब्रिटेन में हर साल इसके 35,000 नए मामले आते हैं और 10,000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

कैंसर विशेषज्ञ खाने में फल और सब्जी की भरपूर मात्रा के साथ संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं।

विशेषज्ञ रेड और प्रोसेस्ड मीट के साथ ही साथ चर्बी और नमक की कम मात्रा लेने की भी सलाह देते हैं।

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के अध्ययनकर्ता दल ने 50 से 69 साल की उम्र के बीस हज़ार ब्रितानी पुरुषों पर शोध किया और पाया कि नियमित तौर पर टमाटर खाने वालों में प्रोस्टेट कैंसर होने का जोखिम 18 फ़ीसदी कम हो जाता है।

विज्ञापन

भरपूर मात्रा में फल और सब्जी

tomato_cancer_cut_risk

फल और सब्जी भरपूर मात्रा में खाने वालों में भी कैंसर का जोखिम कम सब्जी और फल खाने वालों की तुलना में 24 फ़ीसदी कम पाया गया।

टमाटर के अंदर कैंसर प्रतिरोधी गुण की वजह लाइकोपेन को माना जाता है। लाइकोपेन एक एंटीऑक्सीडेंट है जो डीएनए और कोशिका को क्षति पहुंचाने से रोक सकता है।

अध्ययनकर्ताओं ने प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करने से जुड़े दो अन्य तत्वों की भी संभावना तलाशी।

इसमें से एक है सेलिनियम, जो कि आटे से बने खाद्य पदार्थों में पाया जाता है और दूसरा है कैल्सियम जो दुग्ध पदार्थों में पाया जाता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि इन तीनों खाद्य तत्वों का अच्छी मात्रा में सेवन करने वाले पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed