दफ्तर का काम फटाफट निपटाने में मदद करेंगे ये तीन उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपकी बीवी अक्सर इस बात पर नाराज होती हैं कि आप अपने दफ्तर का काम घर पर क्यों करते हैं। या फिर दिन भर दफ्तर में पिसते रहने के बावजूद भी आपका काम समय से पूरा नहीं हो पाता है तो इसका आसान उपाय है।
योरस्टोरी वेबसाइट में प्रकाशित खबर के आधार पर जानिए ऐसे तीन आसान उपाय, जो दफ्तर में तेजी से काम निपटाने में आपकी मदद करेंगे।
दिमाग रखें स्थिर
शोध की मानें तो एक सामान्य व्यक्ति को दिन भर में औसतन 70,000 विचार आते हैं यानी 49 विचार प्रति मिनट हैं।
ऐसे में दिमाग को स्थिर रखें और फोकस बनाकर अपने काम को पूरा करें।
लाइट बढ़ा दें
काम करने वाले कमरे में अधिक रोशनी होने से कार्यक्षमता आठ प्रतिशत तक बढ़ जाती है। हाल में हुए शोध में मिली इस जानकारी का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करें।
ईमेल करते वक्त रखें ध्यान
दिन में काम करते वक्त अगर आपको ईमेल अधिक करना होता है तो लंबे मेल लिखने के बजाय 140 अक्षरों से कम के ही ईमेल लिखें। इससे समय बचता है।