फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   tips to prevent beer belly

बीयर पीने से बढ़ रही हैं तोंद तो आजमाएं ये 5 आसान उपाय

Tue, 15 Jul 2014 12:47 PM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
tips to prevent beer belly

दोस्तों के साथ जान का दौर हो या फिर दफ्तर की बीयर पार्टी, हाथ में बीयर का ग्लास थामने के बहाने कम नहीं। लेकिन अगर बीयर का यह दौर आपकी तोंद बढ़ा रहा है तो बीयर पीने के दौरान कुछ सावधानियां जरूर बरतें।

विज्ञापन


जानें बीयर पीने के दौरान ऐसे उपायों के बारे में जिन्हें आजमानें से बीयर के कारण तोंद नहीं बढ़ेगी।

बीयर लें पर कंट्रोल में

tips to prevent beer belly

बीयर से तोंद न निकले इसका सबसे आसान तरीका है कि आप बीयर लें पर संतुलित मात्रा में लें। बीयर की एक बोतल में कम से कम 150 कैलोरी होती है।

अगर आप अधिक मात्रा में लेंगे तो शरीर इतने फैट्स को ऊर्जा में बदने में सक्षम नहीं होगा और पेट पर चर्बी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम कैलोरी वाली बीयर

tips to prevent beer belly

लाइट बीयर या पिंट के एक कैन में 80 से 100 कैलोरी तक बीयर होती है। आप पीते वक्त इनका चुनाव कर सकते हैं जिससे शरीर में अधिक मात्रा में कैलोरी न जाए।

विज्ञापन

साथ में खाते रहें

tips to prevent beer belly

बीयर बिना किसी स्नैक्स के न लें। ‌साथ में हल्के रोस्टेड स्नैक्स लेने से लीवर पर एल्कोहल का प्रभाव कम होता है जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है और फैट्स नहीं इकट्ठा होते हैं।

पानी से न करें परहेज

tips to prevent beer belly

बीयर के एक ग्लास के साथ एक क्लास पानी पीने का नियम बना लें। इससे शरीर में पानी की कमी जल्दी पूरी हो जाती है और अधिक बीयर पीने की इच्छा नहीं होती। इसका अलावा, इससे बीयर को पचाने में भी आसानी होती है।

कसरत से न करें परहेज

tips to prevent beer belly

बीयर पीते हैं पर अगर आप नियमित तौर पर कसरत या सैर करते हैं तो इससे फैट्स बढ़ने का रिस्क कम हो जाता है। तेज चलने और स्ट्रेचिंग जैसी कसरतों से पेट की चर्बी जल्दी कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed