{"_id":"0a4ff4e913b868a32c3383c8376917b5","slug":"tips-to-impress-boss-during-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू के दौरान जरूर पूछें बॉस से ये सवाल","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
इंटरव्यू के दौरान जरूर पूछें बॉस से ये सवाल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Oct 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहन की पढ़ाई अच्छे कॉलेज से हुई, नंबर भी हमेशा अव्वल रहे लेकिन जब बात किसी कंपनी में प्लेसमेंट तक पहुंची तो रोहन हर बार इंटरव्यू के आखिरी दौर पर अटक जाता है।
विज्ञापन
ऐसा नहीं है कि रोहन के पास जानकारी नहीं है या फिर सवालों के जवाब देने में उसने कहीं कोई कमी की है। लेकिन फिर भी वह बॉस को प्रभावित करने में कसर छोड़ ही देता है।
विज्ञापन
जानिए, बायोडाटा में सबसे ज्यादा क्या देखती हैं कपंनियां?
विज्ञापन
दरअसल, इंटरव्यू के दौरान सिर्फ सवालों का जवाब देना ही मायने नहीं रखता है। आप अपने मन की दुविधाओं को कितने स्मार्ट तरीके से बॉस के आगे रखते हैं या फिर बॉस अगर मौका दे तो कैसे सवाल करते हैं, इसका भी आपके इम्प्रेशन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
बॉस से प्रमोशन चाहिए तो ऐसे जमाएं अपनी धाक
आइए जानें ऐसे तीन सवालों के बारे में जिन्हें अगर आप अनुकूल परिस्थिति में इंटरव्यू के दौरान करेंगे तो इंटरव्यू देने वाले को आपकी कुशलता और योग्यता पर कोई संशय नहीं होगा और आप अपने बॉस को प्रभावित करेंगे।
आप कब और किस तरह अपने सहयोगियों को उनके काम से संबंधित फीडबैक देते हैं?
बॉस से फीडबैक लेने का मतलब सिर्फ आपकी अप्रेजल ही नहीं है बल्कि यह भी है कि आप अपने काम को लेकर कितने अधिक गंभीर हैं। इससे आप यह संदेश भी देते हैं कि आप किसी भी नई जिम्मेदारी को लेकर गंभीर हैं और उसमें आगे बढ़ने की चाह रखते हैं।
टीम की सफलता के लिए आपके लिए योग्यता के क्या पैमाने हैं?
आप जिस संस्थान से जुड़ना चाह रहे हैं उसके लिए आप कितने अनुकूल हैं, यह जानने के लिए इस सवाल से बेहतर कोई और मौका नहीं है। इससे न सिर्फ आपका लक्ष्य साफ होगा बल्कि आपके बॉस को भी लगेगा कि आप खुद को बेहतर बनाने और कमियों को दूर करने में यकीन रखते हैं।
इस कंपनी में काम करने से मेरे कॅरियर की दिशा में क्या बड़ा बदलाव आ सकता है?
हर योग्य कर्मचारी को किसी कंपनी की जितनी जरूरत है उतनी ही उस कंपनी को भी उसकी जरूरत है। ऐसे में आप जिस कंपनी के साथ जुड़ रहे हैं, उसे लेकर आप तभी संतुष्ट रहेंगे जब आपको यह पता हो कि लंबे समय में उसमें काम करके आपका ग्राफ कितना बढ़ेगा। ऐसे में अगर आप शुरुआत में ही बॉस से स्पष्ट रवैया अपनाएंगे तो आपकी पारदर्शिता उन्हें पसंद आ सकती है।