फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   tips for stress relief during examinations

परीक्षा का तनाव कम करेंगे ये उपाय

Tue, 12 Mar 2013 05:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 12 Mar 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
tips for stress relief during examinations

परीक्षा के दिनों में पढ़ाई का दबाव कुछ इस कदर दिमाग पर छाया रहता है कि यह हमारे सामने तनाव की स्थिति तक पैदा कर सकता है। ऐसे में परीक्षा में हमारी परफॉर्मेंस पर विपरीत प्रभाव तो पड़ ही सकता है, साथ ही हमारी सेहत को भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

विज्ञापन


पढ़ाई के दौरान अगर आप छोटे-छोटे ब्रेक्स में इन उपायों को अपनाएंगे तो यकीनन आपका स्ट्रेस कम होगा और आप अधिक एकाग्रता से पढ़ाई कर सकेंगे।

श्वास संबंधी एक्सरसाइज
- सीधा बैठ जाएं। अपनी आंखों को बंद करें। एक हाथ अपनी छाटी पर रखें और दूसरा पेट पर रख्रें और गहरी सांस लें।
- सुखासन में बैठ जाएं और आंखें बंद करें। अब मुंह से जितनी हो सके उनती सांस छोड़ें। इस प्रक्रिया के दौरान पेट में मूवमेंट होना चाहिए। इसे कपालभाति कहते हैं। ब्रेक के दौरान आप कभी भी इसे ट्राइ करें।
विज्ञापन

- सीधे बैठ जाएं और जल्दी-जल्दी सांस लें और छोड़ें। कुछ सेकेंड इस प्रक्रिया को करने के बाद लंबी सांस लें और छोड़ें।

स्ट्रेच एक्सरसाइज
- एक ही अवस्था में देर तक पढ़ने से ब्रेक के लिए स्ट्रेच करें। दोनों हाथों को सामने की ओर रखें और खींचे, फिर ढीला छोड़ दें।
- दोनों हाथों को कोहनी से पोड़ कर कंधों पर छुएं और क्लॉकवाइज व एंटीक्लॉकवाइज घुमाएं।
- खड़े हो जाए और दोनों हाथ ऊपर करें। गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों से पैरों के पंजे छूने की कोशिश करें, इससे रक्त का संचार बढ़ जाता है और ताजगी महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गर्दन को गहरी सांस लेते हुए सामने की ओर झुकाएं, फिर दाईं ओर, फिर पीछे की ओर और फिर बाईं ओर झुकाएं। इस प्रक्रिया को 4-5 बार करें। फिर गर्दन को गोल क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं।

मसाज
- पढ़ाई के बीच में गर्दन और सिर की मसाज से शरीर में रक्त संचार तेज होता है और स्ट्रेस का स्तर कम होता है।
- दोनों हथेलियों और पैर के तलवों की मसाज से भी शरीर का तनाव कम होता है और आप फ्रेश महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed